हेल्थ

दिमाग को खोखला कर देगी इस जरूरी विटामिन की कमी, इन लक्षणों से कर पहचान, करें जल्द पूर्ति

शरीर में यदि विटामिन-बी12 की कमी होने लगे तो आपके शरीर के साथ ही आपके दिमाग पर भी काफी बुरा असर देखने को मिलता है। हालांकि कुछ समय में इसे कंट्रोल कर लिया जाए तो ठीक वरना ये आपकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर डालती है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

vitamin b12 deficiency causes

शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें विटामिन से लेकर मिनरल्स तक कई चीजें शामिल हैं। ऐसी ही एक विटामिन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आपके दिमाग के लिए काफी जरूरी होती है। यदि इस विटामिन की कमी आपके शरीर में हो जाए तो इससे आपकी मेंटल हेल्थ काफी प्रभावित होती है। जी हां विटामिन-बी12 की कमी होने पर हमारा मानसिक स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। आइए जानते हैं विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण और पूर्ति के उपाय

विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण - Symptoms of Vitamin-B12 Deficiency In Hindi

खून की कमी

विटामिन-बी12 का कमी होने से हमारे शरीर में खून का प्रोडक्शन भी प्रभावित होता है। जी हां विटामिन-बी12 खून बनाने के लिए जरूरी तत्वों में से एक है। जिसकी कमी होने पर आपको एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।

मेंटल हेल्थ पर प्रभाव

विटामिन-बी12 की कमी शरीर में होने पर हमारा मानसिक स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। जिससे आपको न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए विटामिन-बी12 की कमी के पीड़ित व्यक्ति डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या का शिकार हो जाता है।

शरीर में सुन्नपन

विटामिन-बी12 की कमी होने पर हमारे शरीर में सुन्नपन की समस्या होने लगती है। क्योंकि इसकी कमी के कारण हमारा नर्वस सिस्टम काफी प्रभावित होता है। इसके चलते आपको हाथ-पैरों में कुछ देर के लिए सुन्नपन की समस्या हो सकती है।

विटामिन-बी 12 की पूर्ति के उपाय

विटामिन-बी12 की पूर्ति के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। जिसमें आप मीट (खासकर पोर्क) अंडे, दूध, दही, पनीर, और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट मछली और फलियां जैसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यदि आप शाकाहारी हैं तो आपके लिए विटामिन बी12 से भरपूर फोर्टिफाइड अनाज, खमीर, खमीर स्प्रेड, मशरूम, और कुछ शैवाल काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article