हेल्थ

विनेश फोगाट ने रात भर में कम किया 2.6 किलो वजन, जानें एक दिन में कितना वेट लॉस करने से नहीं होती कोई परेशानी

Vinesh Phogat Olympic News : ओलंपिक में भारत का कुश्ती में प्रतिनिधित्व कर रही विनेश फोगाट अब फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगी। उन्हें उनके 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण फाइनल मैच में अयोग्य घोषित कर दिया है। हालांकि अपने वजन को कम करने के लिए विनेश ने 12 घंटे के अंदर 2.6 किलोग्राम तक वजन कम किया था। आइए जानते हैं 1 दिन में कितना वजन कम किया जा सकता है।

Image

Why Vinesh Phogat disqualified in final match

Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत को एक बड़ा झटका लगा है, सेमीफाइनल मैच जीतकर भारतीयों के लिए गोल्ड की राह खोलने वाली विनेश फोगाट को 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण फाइनल मैच से बाहर कर दिया गया है। उनके मैच से बाहर हो जाने से करोड़ों भारतीयों का मेडल का सपने चकनाचूर हो गया है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। जिसमें फाइनल से पहले किए जाने वाली वेट मैपिंग में उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा निकला। इस 100 ग्राम बढ़े हुए वजन के कारण ही विनेश को मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही आपको यह भी जानना होगा कि इस मैपिंग से ठीक पहले 1 रात में विनेश ने अपना वजन 2.6 किलोग्राम तक कम किया था, लेकिन इतने के बाद भी वह 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण फाइनल से बाहर हो गईं। आइए जानते हैं क्या है वेट लॉस का सबसे तेज तरीका और एक दिन में कितना वेट लॉस करने से सेहत को नहीं होता कोई नुकसान?

विनेश फोगाट ने कैसे किया वेट लॉस?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सेमीफाइनल खेलने के बाद विनेश ने रात भर जाकर वर्कआउट किया। इसके साथ ही उन्होंने न तो रात में खाना खाया और न पानी पिया। वर्कआउट में वह साइकिलिंग और स्किपिंग जैसी एक्सरसाइज लगातार करती रहीं। स्पोर्ट् स्टार के मुताबिक, जब इन सारे प्रयासों के बाद भी विनेश का वजन कम नहीं हुआ तो उन्होंने अपने बाल काटने और खून निकालने जैसे तरीकों को भी फॉलो किया।

खतरनाक है तेजी से वजन कम करना?

जो लोग एक दिन में 1-2 किलोग्राम तक वजन कम करना चाहते हैं वह अपनी डाइट से नमक की मात्रा को पूरी तरह हटा देते हैं। जिससे हमारे शरीर में वाटर रिटेंशन तेजी से हो सके। इससे हमारे शरीर में मौजूद पानी शरीर से तेजी से कम होने लगता है, जिससे आपका वजन तेजी से घटता हुआ दिखाई देता है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वजन कम करने का तरीका बिल्कुल भी ठीक नहीं है, क्योंकि जैसे ही आप पानी और नमक को डाइट में नॉर्मल करते हैं यह वजन को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं।

1 दिन में कितना कम कर सकते हैं वजन?

यदि आप हेल्दी तरीके से वेट लॉस की बात करें तो आप दिन भर में अधिकतम 1 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको डाइट से चीनी और नमक को पूरी तरह हटाना पड़ेगा और विटामिन-सी और फाइबर रिच फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना होगा। इसके साथ एक्सरसाइज करने से आपका कैलोरी इंटेक कम जबकि बर्न ज्यादा होगा, जो आपके वजन को तेजी से कम करने में काफी मदद करेगा। हालांकि नमक, चीनी बंद करने से घटा हुआ आपका वजन तेजी से बढ़ भी जाता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article