हेल्थ

शाकाहारी लोग वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 8 फूड्स, दुबलापन और कमजोरी होगी दूर

Vegetarian Foods For Weight Gain: दुबले-पतले और शारीरिक रूप से कमजोर शाकाहारी लोग अक्सर पूछते हैं, ऐसे कौन-कौन से शाकाहारी फूड्स हैं, जिनमें कैलोरी अच्छी मात्रा में होती है और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें ऐसे 8 शाकाहारी फूड्स जो बढ़ाएंगे तेजी से वजन।

Image

Vegetarian Foods For Weight Gain

Photo : Shutterstock.com

Vegetarian Foods For Weight Gain: शाकाहारी लोग खानपान को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं। वे फिट और हेल्दी तो रहना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए क्या खाएं और क्या नहीं, इसको लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शाकाहारी फूड्स में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। साथ ही पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए शाकाहारी लोगों को काफी अधिक खाने की जरूरत होती है। जो शाकाहारी लोग शारीरिक रूप से काफी कमजोर और दुबले-पतले हैं, उन्हें वजन बढ़ाने को लेकर भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। वे अक्सर फिटनेस और हेल्थ एक्सपर्ट्स से यह सवाल पूछते हैं कि ऐसे कौन-कौन से शाकाहारी फूड्स हैं, जिनमें कैलोरी अच्छी मात्रा में होती है और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको वजन बढ़ाने के लिए कुछ शाकाहारी फूड्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से दुबलापन और कमजोरी दूर करने में बहुत मदद मिल सकती है।

वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये शाकाहारी फूड्स- Vegetarian Foods For Weight Gain In Hindi

1. दलिया खाएं

जिम जाने वाले और बॉडीबिल्डर लोग सुबह नाश्ते में दिया खाते हैं। दूध वाला दलिया न सिर्फ कैलोरी से भरपूर होता है, बल्कि इसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, डी, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम आदि बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। जो हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. नट बटर

मूंगफली, बादाम या अखरोट आदि से बना मक्खन खाने में बहुत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कैलोरी से भी भरपूर होता है। साथ ही, इनमें ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इनका सेवन आप अपनी रोटी पर लगाकर कर सकते हैं।

3. केला

वजन बढ़ाने के लिए केला खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह कैलोरी से भरपूर होने के साथ साथ कई विटामिन, पोटैशियम आदि से भरपूर होता है। दूध के साथ 2 केले नियमित खाने से वजन बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है।

4. एवोकाडो

इस अद्भुत फल में हाई कैलोरी के साथ-साथ हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। एक बड़े एवोकाडो में लगभग 365 कैलोरी होती हैं। यह वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। रोज एक एवोकाडो डाइट में शामिल करने से सेहत को भी बहुत फायदे मिलते हैं।

5. रोटी

आपको बता दें कि जो हम रोटी खाते हैं, उसमें भी कैलोरी बहुत ज्यादा होती हैं। 40 ग्राम आटे से बनी एक रोटी में लगभग 120 कैलोरी होती हैं। दिन में 4-5 रोटी खाने से भी काफी कैलोरी मिल सकती हैं। रोटी डाइट्री फाइबर और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसे खाने से स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

6. चावल

चावल भी कैलोरीज से भरपूर होते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप हमेशा चावल में कुछ न कुछ अन्य सब्जी भी डालते हैं, जो इसकी कैलोरी और भी बढ़ा देता है। एक कप चावल में लगभग 200 कैलोरी होती हैं। इन्हें अपनी वेट गेन डाइट में शामिल किया जा सकता है।

7. आलू और शकरकंद

दोनों ही वजन बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी हैं। ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करते हैं। इन्हें खाने से वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इनका सेवन आमतौर पर लोग वर्कआउट से पहले करते हैं, ये शरीर को बहुत जल्दी एनर्जी प्रदान करते हैं।

8. नट्स और ड्राई फ्रूट्स

काजू, बादाम, अखरोट खजूर, किशमिश, मुनक्का, अंजीर और अन्य ड्राई फ्रूट्स में भी कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है। ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें अपनी वेट गेन डाइट में आप शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article