Vegetable Juices To Increase Blood Levels: शारीरिक स्वास्थ्य और सभी अंगों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पर्याप्त रखना बहुत जरूरी होता है। रक्त के माध्यम से ही शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त पोषण पहुंच पाता है और वे अपना काम लगातार करते रहते हैं। लेकिन जब शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो इसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन आजकल लोगों में खून की कमी काफी देखने मिल रही है। खासकर महिलाएं में खून की कमी होना बहुत आम समस्या बन गई है। लंबे समय में यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ डाइट को फॉलो करके खून की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। डाइट में फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ाकर आसानी से खून की कमी से बचा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी है, तो कुछ सब्जियों का जूस पीने से खून बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। खून बढ़ाने के लिए किन-किन सब्जियों का जूस आप पी सकते हैं, इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानें।
खून की कमी दूर करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस- Vegetable Juices To Increase Blood In Body In Hindi
1. चुकंदर का जूस (Beetroot Juice)
खून बढ़ाने के लिए चुकंदर को बहुत प्रभावी माना जाता है। इसमें आयरन और फोलिक एसिड बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। चुकंदर का जूस एनीमिया से पीड़ित लोगों को नियमित पीने की सलाह दी जाती है।
2. कद्दू का जूस (Pumpkin Juice)
विटामिन बी से भरपूर यह कद्दू का जूस शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसका सेवन करने से खून की कमी को रोकने में मदद मिलती है। जूस के अलावा, शेक या स्मूदी के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
3. पालक का जूस (Spinach Juice)
आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर पालक एनीमिया के रोगियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। पालक का जूस पीने से खून बढ़ता है और शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं।
4. गाजर का जूस (Carrot Juice)
आयरन और विटामिन ए से भरपूर गाजर खून की कमी दूर करने में बहुत प्रभावी है। नियमित गाजर का जूस पीने से खून बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है।
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, इन सब्जियों के जूस को अपनी स्वस्थ डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। नियमित इनका सेवन जल्द आपको खून की कमी से छुटकारा दिला सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
