सर्दी-खांसी ने बना दिया हाल बेहाल, तो महंगे सिरप छोड़िए नारियल तेल का ऐसे करें इस्तेमाल, झटपट आराम देगा ये देसी नुस्खा

Coconut Oil For Cold And Cough: क्या आप भी बदलते मौमस में सर्दी-खांसी, गले में खराश या जकड़न से परेशान हैं? तो अब महंगे सिरप की जगह आजमाइए नारियल तेल का ये खास देसी नुस्खा। इसमें मौजूद एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न सिर्फ सर्दी-खांसी में राहत देते हैं, बल्कि गले की खराश और बलगम से भी छुटकारा दिलाते हैं। जानिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके पीछे का साइंस।

Coconut Oil For Cold And Cough: सर्दी-खांसी के मौसम में गले में खराश, नाक बंद होना और लगातार खांसते रहना किसी के भी दिन का मजा खराब कर सकता है। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत महंगे सिरप या दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आपकी रसोई में रखा नारियल तेल इस परेशानी का आसान और असरदार इलाज बन सकता है? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नारियल तेल में मौजूद एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण सर्दी-खांसी को जल्दी शांत करते हैं। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके पीछे विज्ञान...

सर्दी-खांसी के लिए नारियल तेल का देसी नुस्खा

सर्दी-खांसी के लिए नारियल तेल का देसी नुस्खा

नारियल तेल में छिपे हैं सर्दी-खांसी के दुश्मन गुण

नारियल तेल सिर्फ बालों और स्किन के लिए नहीं, बल्कि गले और छाती की जकड़न के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड (Lauric acid) और कैप्रीलिक एसिड वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि यह तेल सर्दी, खांसी और गले की खराश में राहत देने वाला एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है।

End of Feed