175 किलो तक पहुंच गया था इस शख्स का वजन, जानिए कैसे 50 मिनट में घटा 75 KG वेट

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 19, 2022, 09:47 PM IST

Weight Loss Surgery: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स का वजन 175 किलो तर पहुंच गया था। ऐसे में शख्स को सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। सर्जरी के बाद शख्स का वजन 60 से 75 किलो तक घट गया। जानिए क्या है ये मामला।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेरठ में शख्स की सर्जरी से घटाया 60 से 65 किलो वजन
  • 175 किलो तक पहुंच गया था शख्स का वजन।
  • मोटापे का कारण कई परेशानियों का किया सामना।

मेरठ: मोटापा किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। कई ऐसे केस सामने आए हैं, जब मोटापे से निजात पाने के लिए लोगों को सर्जरी का सहारा लेना पड़ा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। यहां पर संजय शर्मा नाम के एक शख्स ने बैरिएट्रिक सर्जरी के जरिए 60 से 75 किलो तक अपना वजन घटा लिया है। संजय का वजन लगभग 175 किलो था। इसका कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। डॉक्टर के मुताबिक इस सर्जरी में लगभग 50 मिनट का समय लगा।

Representative-Image

Representative Image

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में इस तरह की सर्जरी पहली बार हुई है। मेरठ जिले के बागपत खेड़ा के संजय शर्मा बीते 45 साल से मोटापे से परेशान थे। उन्होंने काफी कोशिश की इसके बावजूद उनका वजन नहीं घट रहा था। डॉक्टर ऋषि सिंघल के मुताबिक उन्होंने अपने खान-पान में ध्यान नहीं दिया, फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद कम थी। इसके अलावा जेनेटिक फैक्टर भी थे। संजय के परिवार के कई सदस्या मोटापा से पीड़ित हैं। सर्जरी में पेट को छोटा किया और आंतों से सीधे जोड़ दिया गया था।

End of Feed