Alzheimer's Disease: क्या टीबी का टीका अल्जाइमर से बचा सकता है?

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 24, 2023, 07:21 PM IST

Health Research in Hindi: अध्ययनों से पता चला है कि 60 वर्ष की आयु के बाद किसी को भी अल्जाइमर हो सकता है। 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग या बीमारी के पारिवारिक इतिहास वाले लोगों में अल्जाइमर रोग विकसित होने का अधिक जोखिम होता है। आइये जानते हैं कि टीबी के वैक्सीन से अल्जाइमर का खतरा कम किया जा सकता है क्या ?

Alzheimer's Disease and TB Vaccine:अल्जाइमर उन बीमारियों में से एक है जो विश्व स्तर पर बढ़ रही है। अल्जाइमर रोग तंत्रिका संबंधी विकारों में से एक है। अमेरिका में 60 लाख लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, वहीं भारत में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसा देखा गया है कि अल्जाइमर की समस्या 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में बहुत ज्यादा होती है। अल्जाइमर रोग के बढ़ते जोखिम और इसे रोकने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।

TB Vaccine,  Alzheimer Vaccine, Health Research

Alzheimer Vaccine: क्या अल्जाइमर रोग के लिए कोई टीका है?

अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इससे दिमाग का कुछ हिस्सा सिकुड़ जाता है। ब्रेन सेल्स डैमेज हो सकते हैं। अल्जाइमर को डिमेंशिया के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना जाता है। इन दोनों स्थितियों में व्यक्ति की सोच, व्यवहार और सामाजिक कौशल में लगातार गिरावट आती है। दैनिक जीवन के सामान्य कार्यों को करने में भी कई मुश्किलें आ सकती हैं। बीमारी के शुरुआती लक्षणों में हाल की घटनाओं या बातचीत को भूलने जैसी समस्याएं शामिल हैं।

End of Feed