हेल्थ

टाइम्स नेटवर्क इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स 2025: भारत का सबसे प्रभावशाली हेल्थ मंच, Healthcare में बदलाव की पहचान

TIMES NETWORK INDIA HEALTH SUMMIT 2025: हेल्थ सेक्टर में आने वाले समय में बड़े सुधारों का रोडमैप तैयार और हेल्थकेयर मजबूत करने के लिए टाइम्स नेटवर्क इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यहां स्वास्थ्य समानता, पहुंच, मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और टेक्नोलॉजी पर गहन चर्चा होगी। 30 से ज्यादा स्पीकर्स और 300 डेलीगेट्स के साथ यह सम्मेलन भारत को हेल्थकेयर कैपिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

Image

TIMES NETWORK INDIA HEALTH SUMMIT 2025:

TIMES NETWORK INDIA HEALTH SUMMIT 2025: भारत अब तेजी से दुनिया की 'हेल्थकेयर कैपिटल' बनने की ओर बढ़ रहा है। मोदी सरकार 3.0 ने आने वाले सालों के लिए हेल्थ सेक्टर में बड़े सुधारों का रोडमैप तैयार किया है। इसी बदलाव की दिशा को और मजबूत करने के लिए टाइम्स नेटवर्क इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स 2025 आयोजित किया जा रहा है। यह मंच भारत के प्रमुख हेल्थकेयर विजनरीज, डॉक्टर्स, रिसर्चर्स और पॉलिसी मेकर्स को एक साथ लाकर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर चर्चा करेगा, बल्कि स्वास्थ्य समानता, बेहतर पहुंच, मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी के महत्व पर भी रोशनी डालेगा। इस सम्मेलन में ऐसे विषयों पर बातचीत होगी जो आने वाले समय में न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हेल्थ स्टैंडर्ड्स को भी प्रभावित करेंगे।

भारत का हेल्थकेयर भविष्य और उसकी अहमियत

आज भारत का हेल्थकेयर सेक्टर 500 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा मूल्य का है और करोड़ों लोगों को रोजगार देता है। अस्पतालों, फार्मा, बायोटेक्नोलॉजी और हेल्थ-टेक से जुड़े लाखों लोग इस सेक्टर का हिस्सा हैं। खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर की बढ़ती मांग ने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश का रास्ता खोला है। यही वजह है कि सरकार और उद्योग जगत, दोनों ही हेल्थकेयर को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हैं।

टेक्नोलॉजी और रिसर्च से बदलता सेहत का चेहरा

इस समिट का मुख्य फोकस 'Making Healthcare Sustainable with Optimal Use of Technology' और 'Adoption of Technology for Improved Accessibility and Affordability' जैसे विषयों पर होगा। यानी टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करके न सिर्फ सेहत को बेहतर बनाया जाए बल्कि हर वर्ग तक आसानी से और सस्ते इलाज की पहुंच हो सके। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडिकल रिसर्च और न्यूट्रास्युटिकल्स जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

स्वास्थ्य समानता और नीतियों पर गहरी चर्चा

इस समिट में एक खास पैनल 'From Policy to Practice: Making Health Equity a Reality in India' आयोजित होगा, जिसमें डॉ. सुमित कुमार दुबे (CMO, NDMC), डॉ. रणदीप गुलेरिया (चेयरमैन, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन) और डॉ. नरिंदर मेहरा (ICMR) जैसे विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह पैनल बताएगा कि कैसे नीतियों को जमीनी स्तर पर लाकर हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं की समान पहुंच बनाई जा सकती है।

डेंगू और कैंसर जैसी चुनौतियों पर फोकस

भारत में डेंगू एक बड़ी समस्या बन चुका है। इसी पर 'Battling Dengue in India: Crisis, Control and the Promise of Vaccination' पैनल होगा, जिसमें डॉ. संजीव बागई और डॉ. तनु जैन जैसे विशेषज्ञ शामिल होंगे। वहीं कैंसर केयर पर सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. श्याम अग्रवाल अपनी राय रखेंगे। टीवी अभिनेत्री छवि मित्तल भी ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर के तौर पर अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा करेंगी।

न्यूट्रास्युटिकल्स, AI और मेंटल हेल्थ पर भी होगी चर्चा

अनन्या अवस्थी (फाउंडर एंड डायरेक्टर, Anuvaad Solutions) और डॉ. मीनाक्षी सिंह (CSIR) न्यूट्रास्युटिकल्स पर अपना विज़न साझा करेंगी। स्ट्रैंड्स लाइफ साइंसेज से अरविंद पच्छापुर, AI-ड्रिवन हेल्थकेयर पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा युवा मानसिक स्वास्थ्य और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी महत्वपूर्ण सत्र होंगे।

टाइम्स नेटवर्क इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स 2025 सिर्फ एक सम्मेलन नहीं बल्कि भारत की स्वास्थ्य क्रांति की दिशा तय करने वाला मंच है। यह उन चर्चाओं और विचारों का संगम होगा, जो आने वाले समय में न केवल भारत की सेहत को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे विश्व में हेल्थकेयर के मानकों को नया रूप देंगे।'

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article