Times Network India Health Summit 2025: AI और स्वदेशी तकनीक से बदलेगा भारत का हेल्थ सिस्टम, डॉक्टरों ने बताई राह

Times Network India Health Summit 2025: आज टाइम्स नेटवर्क द्वारा 'आज टाइम्स नेटवर्क हेल्थ समिट 2025' का आयोजन किया गया। जिसमें देश के जाने-माने डॉक्टरों ने कहा कि भारत में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जरूरी है। डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. नरिंदर मेहरा ने कहा कि कम खर्च में बेहतर इलाज के लिए स्वदेशी तकनीक और रिसर्च को बढ़ावा देना ही समय की जरूरत है, ताकि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंच सके।

Times Network India Health Summit 2025: आज टाइम्स नेटवर्क हेल्थ समिट 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के बड़े डॉक्टर, नीति-निर्माता और हेल्थ एक्सपर्ट शामिल हुए। इस समिट में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर रही कि कैसे भारत में इलाज को सस्ता और सबके लिए सुलभ बनाया जा सकता है।

Times Network India Health Summit 2025

Times Network India Health Summit 2025

डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. नरिंदर मेहरा जैसे दिग्गज विशेषज्ञों ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम इनोवेशन यानी नवाचार और स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके एक ऐसा हेल्थ सिस्टम बनाएं जो हर व्यक्ति तक पहुंचे, चाहे वो शहर में हो या किसी छोटे गांव में। इस चर्चा का मकसद साफ था - 'हर भारतीय को मिले गुणवत्तापूर्ण इलाज, बिना जेब पर बोझ डाले।'

End of Feed