Healthy Fruit: दिखने में छोटा सा फल है बड़ा ताकतवर, पाचन तंत्र को करता है मजबूत, जोड़ों में भरता है घोड़ों वाली ताकत

Healthy Fruit: एक छोटा सा देसी फल है जो दरअसल एनर्जी का पावरहाउस है। ये डाइजेस्टिव सिस्‍टम को मजबूत करता है और जोड़ों की समस्‍याओं को दूर करके तेज कदम चलने की ताकत देता है। इसा उल्‍लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मिलता है। बुखार और त्‍वचा की समस्‍याओं में भी इसे फायदेमंद बताया गया है।

Healthy Fruit: मकोई एक देसी फल है। इसे ब्लैक नाइटशेड (Black Nightshade) के नाम से पहचाना जाता है। यह एक छोटा सा पौधा है जो फसलों के बीच खरपतवार की तरह उग आता है। सड़क के किनारे झाड़ियों में भी मुस्कुराता सा दिख जाता है। मकोई के छोटे से पौधे में अच्छी सेहत का राज छिपा होता है, जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि उसी मकोई का आयुर्वेद में अद्भुत स्थान है? इसके अद्वितीय गुण बुखार से लेकर त्वचा से जुड़ी समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं।

Healthy Fruit, Makoi ke fayde, Black nightshade benefit

Black nightshade benefits in Hindi

मकोई का उपयोग आयुर्वेद में एक असरदार औषधि के रूप में होता है। इसके फल, पत्ते और जड़ें सभी किसी न किसी रोग का इलाज करने के काम आती हैं। मकोई के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की अनेक समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इसे त्रिदोष को संतुलित करने वाला और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने वाला माना जाता है। यह बुखार, जोड़ों के दर्द, सांस संबंधी समस्याओं, पीलिया, मुंह के छालों और अन्य विकारों के इलाज में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है, जो हमें सामान्य बीमारियों से बचाता है।

End of Feed