ज्यादा गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है शरीर का ये अंग, ये आदतें खराब कर देती हैं हालत, इस तरह संभालें सेहत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 30, 2024, 03:09 PM IST

भीषण गर्मी की चपेट में आने की वजह से अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गर्मी का सीधा असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी सबसे ज्यादा किन बॉडी पार्ट्स को डैमेज करता है।

गर्मी की मार से हर कोई परेशान है। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। लू की चपेट में आने से अब तक 48 लोगों की मौत भी हो चुकी है। गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर रही है। दिल्ली में बीते दिनों तापमान 50 डिग्री के पार चला गया। भयंकर गर्मी का असर शरीर के कई अंगों पर भी पड़ रहा है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि मानव शरीर कितना तापमान सह सकता है और ज्यादा गर्मी का असर शरीर के किन अंगों पर सबसे ज्यादा होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि ज्यादा गर्मी से शरीर के कौन से अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

This part of the body is most affected by excessive heat

सामान्य मानव शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है। ऐसे में ये बड़ा सवाल उठता है कि मानव शरीर कितना तापमान सह सकता है। तो आपको बता दें कि मानव शरीर 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान तक जीवित रह सकता है। इससे ज्यादा तापमान इंसान की जान ले सकता है। ज्यादा तापमान शरीर में प्रोटीन की कमी का कारण बन सकता है। गर्मी का सीधा असर ब्रेन पर पड़ता है। मानव शरीर 40-50 डिग्री तापमान नहीं सकता है। तेज गर्मी की वजह से भ्रम, दौरे और मेमोरी लॉस जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही तेज धूप और गर्मी की वजह से मस्तिष्क से ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है।

End of Feed