Best Exercise For Back Pain: क्या आपको भी आए दिन कमर की जकड़न और दर्द परेशान करता है? बहुत से लोग कई-कई घंटे एक ही जगह बैठे या लेटे रहते हैं। ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठे-बैठे काम करते हैं, ऐसे में कमर दर्द होना बहुत आम बात है। लेकिन इसकी वजह से काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों के तो यह दैनिक जीवन का आम हिस्सा बन चुका है। उन्हें रोज इससे जूझना पड़ता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इससे छुटकारा कैसे पाएं। क्या आप जानते हैं, कमर दर्द से राहत के लिए एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ ऐसी सरल एक्सरसाइज भी हैं, जो आपको कमर की जकड़न और ऐंठन से राहत दिलाने में मदद मदद कर सकती हैं। आपको बता दें कि अगर आप सिर्फ 30 मिनट वॉक करें, तो इतना करने से ही आपको दर्द से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। रिसर्च में भी यह पाया गया है कि वॉक करने से कमर दर्द से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इसके फायदे विस्तार से बता रहे हैं।
Best Exercise For Back Pain
कमर दर्द से राहत दिलाने में कैसे कारगर है पैदल चलना
हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामाने आई है कि दिन में अगर कोई व्यक्ति सिर्फ 30 मिनट पैदल चलता है, तो इससे उसे पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत मिल सकती है। अध्ययन में ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग एरिया में रहने वाले 701 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी औसत आयु 54 वर्ष थी। ये सभी लोगों में बिना किसी कारण कमर दर्द से ठीक हुए थे, जो उन्हें लगभग 24 घंटे से परेशान कर रहा था। अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि जिन लोगों ने नियमित 30 मिनट सिर्फ पैदल चलने का अभ्यास किया, उनका कमर दर्द जल्दी ठीक हो गया। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित वॉकबैक नामक एक परीक्षण में भी परीक्षण के परिणाम बताते हैं कि जो लोग नियमित वॉक करते हैं, उनमें कमर दर्द की समस्या का जोखिम कम होता है। यह घुटनों व टखनों के दर्द से राहत दिलाने में भी कारगर है।
किस समय करें वॉक
अगर आप वॉकिंग के भरपूर लाभ लेना चाहते हैं, तो हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप मॉर्निंग या शाम के समय वॉक कर सकते हैं। सुबह और शाम के समय वॉक करना सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे वजन कंट्रोल रहता है, शुगर की बीमारी में सुधार होता है, कोलेस्ट्रॉल और बीपी की समस्या नहीं होती है और दिल भी सेहतमंद रहता है। इसलिए अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो नियमित इस सरल व्यायाम को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
