What To Add In Water To Drink During Summer: गर्मी का मौसम आते ही लू, थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। शरीर से पसीने के जरिए जरूरी नमक और पानी बाहर निकल जाता है, जिससे कमजोरी और चक्कर जैसी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में केवल सादा पानी पीना काफी नहीं होता। अगर आप दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो अपने पानी में थोड़ा सा हेल्दी ट्विस्ट जरूर जोड़ें। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिन्हें पानी में मिलाकर पीने से न सिर्फ लू से बचा जा सकता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी मिलती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 7 असरदार चीजों के बारे में।
What To Add In Water To Drink During Summer
गर्मी में पानी में मिलाकर पी लें ये चीजें - Things To Add In Water To Drink During Summer In Hindi
नींबू (Lemon)
नींबू तो हर घर में मौजूद होता है और इसका पानी गर्मियों में वरदान जैसा है। ये न केवल शरीर को ठंडा करता है बल्कि विटामिन C और पोटैशियम की कमी भी दूर करता है। सुबह खाली पेट या धूप से लौटने के बाद इसे पीने से तुरंत राहत मिलती है।
गुड़ (Jaggery)
गुड़ सिर्फ सर्दियों में नहीं, गर्मियों में भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और पोटैशियम जैसे मिनरल्स शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं और पसीने से जो इलेक्ट्रोलाइट्स निकलते हैं, उनकी भरपाई करते हैं। आप चाहें तो सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा गुड़ मिलाकर पी सकते हैं।
सेंधा नमक (Rock Salt)
एक चुटकी सेंधा नमक अपने पानी में मिलाइए और देखिए कैसे गर्मी में भी आप तरोताज़ा बने रहते हैं। यह आपके शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है और लू लगने से भी बचाता है। खासकर जब दिनभर बाहर रहना हो, तो इसका पानी ज़रूर पीकर निकलें।
आंवला (Amla)
आंवले का रस या टुकड़े पानी में डालकर पीना गर्मियों में बेहद फायदेमंद है। यह न सिर्फ हाइड्रेशन में मदद करता है, बल्कि आपकी इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। यह त्वचा के लिए भी अच्छा है और अंदर से ठंडक देता है।
चिया सीड्स (Chia Seeds)
चिया सीड्स जब पानी में डालते हैं तो वे फूल जाते हैं और एक ठंडी जेल जैसी परत बना लेते हैं। ये शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं और गर्मी में काम करते समय थकावट नहीं होने देते। सुबह एक गिलास में चिया डालकर दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं।
तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves)
तुलसी में नैचुरल ठंडक देने वाले गुण होते हैं। इसके कुछ पत्ते पानी में डालकर थोड़ी देर छोड़ दें और फिर पी जाएं। ये न सिर्फ पाचन को सुधारते हैं, बल्कि गर्मी की वजह से होने वाले स्ट्रेस और थकान को भी कम करते हैं।
सौंफ (Fennel Seeds)
सौंफ को हमेशा से पेट ठंडा रखने और शरीर को शीतलता देने के लिए जाना जाता है। एक चम्मच सौंफ रात में भिगो दें और सुबह उसका पानी पी लें। इसका स्वाद भी अच्छा लगता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
