हेल्थ

5 संकेत बताते हैं abdominal tuberculosis का है खतरा, ज्यादातर लोग आम समझ कर देते हैं इग्नोर

Pet mai Tb ke lakshan: टीबी केवल फेंफड़ों में ही नहीं होती बल्कि यह हमारे पेट में भी हो सकती है। पेट में टीबी होने पर कुछ संकेत हमारा शरीर देता है, जिन्हें यदि समय रहते समझ लिया जाए तो इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे विस्तार से...

Image

Symptoms of Abdominal Tuberculosis

Photo : iStock

टीबी का नाम सुनते ही लोग इसे फेफड़ों से जुड़ी समस्या से रूप में देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीबी न केवल फेफड़ों बल्कि हमारे पेट में भी हो सकती है। जी हां पेट में हुई टीबी को गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्यूबरक्लोसिस के नाम से जाना जाता है। जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण फैलती है। आज हम आपको इसके कुछ शुरुआती संकेत बताने जा रहे हैं। जिन्हें यदि समय रहते पहचान लिया जाए तो इसके खतरे को काफी कम किया जा सकता है।

पेट में टीबी के शुरूआती संकेत (Early Symptoms of Abdominal Tuberculosis)

1. हल्का बुखार रहना

यदि आपको लगातार हल्का बुखार रहता है,और कई बार बुखार तेज पसीने के साथ आता है तो यह पेट की टीबी के संकेत हो सकते हैं।

2. भूख में लगातार कमी

भूख में लगातार कमी होना पेट की टीबी का एक अहम संकेत है। यदि थोड़ा सा खाने के बाद भी आपको पेट भरा हुआ लगता है तो यह पेट की टीबी का संकेत है।

3. पाचन तंत्र खराब होना

यदि आपको बार-बार दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं हो रही हैं तो यह पेट की पेट की टीबी का संकेत हो सकता है। क्योंकि पेट की टीबी सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर डालती है।

4. अचानक पेट में दर्द

यदि आपको बिना किसी कारण अचानक कभी भी काफी तेज पेट में दर्द होता है। तो यह पेट की टीबी का एक गंभीर संकेत है। इस तरह की समस्या आपको बार-बार हो सकती है।

5. लगातार वजन कम

पेट में टीबी होने पर हमारा पाचन तंत्र सबसे ज्यादा खराब होता है जिसके कारण हमारे शरीर में खाने का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है। इसके चलते हमारा वजन भी लगातार कम होता रहता है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article