हेल्थ

Healthy Liver Diet: लिवर को रखना है फिट, तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 7, 2023, 07:56 AM IST

Healthy Liver Diet: लिवर बाकी अंगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले रक्त को डिटॉक्स करता है और पोषक तत्वों को तोड़ता है। लिवर अगर ठीक से काम नहीं करेगा तो शरीर को बहुत नुकसान होगा।

Image

Healthy Liver Diet: लिवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड।

Healthy Liver Diet: इंसान के शरीर में कई महत्वपूर्ण अंग पाए जाते हैं, जिनमें से लिवर (Liver) भी एक है। लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है और इसके विभिन्न कार्यों के कारण इसे सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। लिवर बाकी अंगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले रक्त को डिटॉक्स करता है और पोषक तत्वों को तोड़ता है। लिवर अगर ठीक से काम नहीं करेगा तो शरीर को बहुत नुकसान होगा। आज के समय में लिवर को फिट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आप कुछ ऐसे सुपरफूड (Healthy Liver Diet) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके अपने लिवर को मजबूत बना सकते हैं।

लिवर को फिट रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड:-

1. हरी सब्जियों का जरूर करें सेवन- लिवर को फिट रखने के लिए हरी सब्जियों के साथ ही शलजम, बीन्स, मटर और दूसरी सब्जियों को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें। दरअसल इन चीजों के सेवन से आप अपने लिवर को फिट रखने के साथ हेल्दी रख सकते हैं।

2. हल्दी- लिवर को फिट रखने के लिए हल्दी रामबाण का काम करती है। हल्दी के सेवन से आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। दरअसल हल्दी में कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को मजबूत रखने का भी काम करते हैं।

3. एवोकाडो का करें सेवन- एवोकाडो के सेवन से भी आप अपने लिवर को फिट रख सकते हैं। दरअसल एवोकाडो में कुछ महत्वपूर्ण केमिकल पाए जाते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं और उसे फिट रखते हैं। साथ ही इसमें ग्लूटाथिओन नाम के तत्व की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करके उसकी काम करने की क्षमता को बढ़ाता है।

4. लहसुन, प्याज को डाइट में जरूर करें शामिल- लिवर को मजबूत बनाने के लिए आज ही अपनी डाइट में मेथी, लहसुन, प्याज, सोयाबीन जैसी चीजें को जरूर शामिल करें। दरअसल इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से कॉलेस्ट्रॉल कम होने के साथ ही लिवर हेल्दी और फिट बना रहता है।

5. कॉफी और चाय- कॉफी और चाय को लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल कॉफी लीवर में एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को बढ़ाने के साथ ही सूजन को कम करता है। वहीं ब्लैक और ग्रीन टी लीवर में एंजाइम और फैट के स्तर को बेहतर बनाती है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article