हेल्थ

Unhealthy Foods: आपके स्ट्रेस लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानिए वजह

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 21, 2023, 05:54 PM IST

Foods Side Effects: स्वास्थ्य की दृष्टि से लोगों के लिए आहार महत्वपूर्ण है। लेकिन क्या और कितना खाना चाहिए और इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि कुछ आहार ऐसे होते हैं। जिससे शरीर में तनाव का स्तर बढ़ जाता है।

Image

ऐसे कौन से फूड आइटम जो स्ट्रेस भी बढ़ाते हैं? (Image: istockphoto)

Food Side Effects: किसी बात को लेकर बहुत अधिक तनाव लेना आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है। ऐसे में हमारे खान-पान पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। तनाव में हम क्या खा रहे हैं, क्या पी रहे हैं, ये चीजें भी तनाव बढ़ाने में योगदान करती हैं।

तनाव और अवसाद (Stress and Depression) के समय भोजन की प्राथमिकताएं बदल सकती हैं। जब हम तनाव में होते हैं, तो हम स्वाभाविक रूप से उच्च वसा और चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसे खाद्य पदार्थ आपके तनाव को बढ़ा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्ट्रेस के लिए खराब फूड्स के बारे में शेयर किया है। तो आइए जानते हैं कि तनाव में आपको किन फूड्स को खाने से बचना चाहिए-

स्ट्रेस को ट्रिगर कर सकते हैं ये फूड्स | These foods can trigger stress

मीठे से बनाएं दूरी

चीनी आपके तनाव और चिंता को बढ़ाने का काम करती है। केक, पेस्ट्री जैसे फूड्स आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं। जिससे आपकी ऊर्जा ऊपर नीचे होती रहती है। इसलिए जब आपका ब्लड शुगर कम हो जाता है, तो आपका मूड खराब हो जाता है और तनाव का स्तर बढ़ सकता है।

आर्टिफिशियल स्वीटनर से बनाएं दूरी

कृत्रिम मिठास (Artificial sweeteners) का उपयोग अक्सर चीनी के विकल्प के रूप में किया जाता है। लेकिन कई अध्ययन इस ओर इशारा करते हैं कि एनएनएस का इस्तेमाल हमारे शरीर में सूजन और तनाव को बढ़ाने का भी काम करता है। कृत्रिम मिठास आंत में सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाती है।

कैफीन और कार्ब्स से बनाएं दूरी

स्ट्रेस में कैफीन का सेवन आपके तनाव के स्तर को बढ़ाने का काम भी करता है। अत्यधिक कैफीन आपके शरीर में तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है, कैफीन भी रक्तचाप और हृदय गति में वृद्धि का कारण बन सकता है, जिससे तनाव बढ़ जाता है और कार्ब्स सूजन को बढ़ाते हैं और शरीर को अतिरिक्त चीनी से भर देते हैं, जिससे तनाव और मिजाज बिगड़ जाता है।

तले हुए फूड्स से बनाएं दूरी

फ्राइड फूड्स खाने में ट्रांस फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। ट्रांस फैट शरीर में सूजन बढ़ाने का काम करता है। जब भी शरीर में सूजन बढ़ता है तो स्ट्रेस लेवल अपने आप बढ़ जाता है। ऐसे में फ्राइड फूड्स दूर रहना चाहिए।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article