शरीर में दिख रहे ये 5 बदलाव Bone Cancer की शुरुआत के हैं संकेत, समय रहते नहीं दिया ध्यान तो गंभीर होंगे परिणाम

Symptoms of Bone Cancer: जब हमारी हड्डियों के अंदर कैंसर कोशिकाएं फैलने लगती हैं, तो इसे बोन कैंसर कहा जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 लक्षण जो बोन कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। यदि आप इन्हें समय रहते पहचान लेते हैं, तो आपकी समस्या काफी कम हो सकती है।

Bone Cancer ke Suruwati Sanket: जब हमारी हड्डियों की कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर होकर ग्रो करने लगती है, तो इसे बोन कैंसर कहा जाता है। यह कैंसर हमारी हड्डियों के हेल्दी टिश्यू को नष्ट कर देता है। जिससे हमारी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाती हैं। बोन कैंसर की शुरुआत ऐसे तो शरीर में किसी भी हड्डी से हो सकती है, लेकिन ज्यादातर यह हमारे शरीर के हाथ-पैरों की हड्डियों में शुरू होता है। जिसका उपचार कराने के लिए लोग आमतौर पर सर्जिकल रिमूवल का सहारा लेते हैं। लेकिन कीमो और रेडियोथैरेपी का इस्तेमाल करके भी बोन कैंसर से कुछ हद तक बचाव किया जा सकता है। आज हम आपको इसके कुछ आम लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Symptoms of Bone Cancer

Symptoms of Bone Cancer

बोन कैंसर के शुरुआती संकेत (Early symptoms of Bone Cancer)

1. हड्डियों में दर्द रहना

हड्डियों के दर्द को हम अक्सर छोटी मोटी समस्या समझ कर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपकी हड्डियां लगातार दर्द कर रही हैं, तो आपको बोन कैंसर का खतरा हो सकता है।

2. कमजोर हड्डियां

यदि आपकी हड्डियां लगातार कमजोर होती जा रही हैं, और जरा सी चोट लगने पर उनमें फैक्चर हो जाता है। तो आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। क्योंकि बोन कैंसर के कारण भी हमारी हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती हैं।

End of Feed