Women's Day 2023: इन 5 बीमारियों को चुपचाप झेलती हैं महिलाएं, बिना तकलीफ बताए करती हैं काम, लेकिन ये है खतरनाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 03:36 PM IST

Women's Day 2023: भारत में महिलाओं की तरक्की किसी से भी नहीं छुपी हुई है। हाउस वाइफ से लेकर बड़े-बड़े पदों पर महिलाएं अपना परचम फैला चुकी हैं। लेकिन फिर भी कई बार महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर लोगों को खुलकर बयां नहीं कर पाती हैं। ऐसी समस्याएं में बीमारियां भी शामिल हैं। कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जिसे महिलाएं चुपचाप सहती हैं। इसकी वजह से यह आगे चलकर काफी गंभीर रूप धारण कर सकती है। आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • मेनरेजिया महिलाओं के लिए है घातक
  • ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाली सामान्य कैंसर में से है एक
  • यूट्राइन फाएब्रॉएड से जूझ रही हैं कई महिलाएं

Women's Day 2023: घर हो या फिर बाहर, हर जगह महिलाएं अपना परचम फैलाए हुए हैं, लेकिन फिर भी आज भी हमारे समाज में कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। यह परेशानियां किसी भी तरह की हो सकती हैं। इसरे शारीरिक और मानसिक परेशानियां शामिल हैं। कई बार महिलाओं द्वारा झेली जाने वाली यह परेशानियां खतरनाक रूप धारण कर लेती हैं। खासतौर पर शरीर में दिखने वाले लक्षणों को महिलाएं नजरअंदाज करके आगे के कामों में लग जाती है। ऐसे करना उनके शरीर के लिए घातक हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे, जिसे महिलाएं चुपचाप झेलती हैं। आइए जानते हैं ऐसी बीमारी के बारे में-

मेनरेजिया

महिलाओं को जब पीरियड्स के दौरान 7 या फिर इससे अधिक दिनों तक ब्लीडिंग होती है, जो अक्सर शरीर से काफी ज्यादा खून निकल जाता है। इस स्थिति को मेनरेजिया कहा जाता है। अक्सर महिलाएं अपनी इस स्थिति को किसी से भी नहीं शेयर करती हैं, जिसकी वजह से उन्हें एनीमिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

End of Feed