हेल्थ

टीनएजर्स अपनी लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव, हीटवेव का कम रहेगा खतरा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2024, 06:44 AM IST

देशभर में गर्मी ने कोहराम मचा दिया है। अब तक हीटवेव की चपेट में आने से अलग अलग राज्यों को मिलाकर 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हीटवेव का खतरा इन दिनों सबसे ज्यादा टीनएजर्स को रहता है। टीनएजर्स हीटवेव का शिकार हो रहा हैं। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।

Image

Heatwave Symptoms

देश के कई राज्यों में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। गर्म हवाएं और तेज धूप हर उम्र के लोगों को बीमार कर रहा है। खासकर टीनएजर्स बीमार पड़ रहे हैं। जो कॉलेज, कोचिंग या फिर जॉब के लिए बाहर जाते हैं। टीनएजर्स इस वक्त सबसे ज्यादा हीटवेव का शिकार हो रहे हैं। इस वक्त उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हीटवेव का खतरा देशभर में काफी बढ़ गया है। ऐसे में हीटवेव से बचने के लिए टीनएजर्स को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं कि टीनएजर्स को अपनी लाइफस्टाइल में कौन कौन से बदलाव करने की जरूरत है।

टीनएजर्स लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

ज्यादा पानी पिएं

हीटवेव से बचने के लिए टीनएजर्स को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही वो फलों के जूस, नारियल पानी या नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होगा। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।

हल्के कपड़े पहनें

टीनएजर्स हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने की कोशिश करें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और पसीना भी जल्दी सूखेगा।

धूप में कम निकलने की कोशिश करें

टीनएजर्स धूप में कम निकलने की कोशिश करें, क्योंकि इससे लू लगने का खतरा रह सकता है। अगर आपका बाहर जाना जरूरी है तो टोपी, सनग्लासेस और सनस्क्रीन लगाकर ही निकलें।

हल्का और ताजा खाना खाएं

गर्मी के इस मौसम में टीनएजर्स हल्का और ताजा खाना खाने की कोशिश करें। बाहर का जंक फूड खाने से बचें।

क्या होते हैं हीटवेव के लक्षण

हीटवेव की चपेट में आने के बाद लोगों को पसीना, चक्कर आना, थकान, सिरदर्द और उल्टी आने जैसी समस्याएं होती है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत ज्यादा से ज्यादा से पानी पिएं और साथ ही ठंडी चीजों का सेवन करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article