हेल्थ

TB Cases in India: भारत में टीबी के मामलों में हो रही कमी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कही ये बात

  • Edited by: कुलदीप राघव
  • Updated May 26, 2023, 09:29 AM IST

TB Cases in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में टीबी के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है।

Image

Mansukh Mandaviya

TB Cases in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2025 तक तपेदिक (टीबी) के उन्मूलन का प्रयास कर रहा भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने इस बीमारी के मामलों का अनुमान लगाने के लिए अपना खुद का तंत्र विकसित किया है। उन्होंने जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान तपेदिक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि भारत में 2015 से 2022 तक टीबी के मामलों में 13 प्रतिशत की कमी देखी गई है, जो वैश्विक स्तर पर बीमारी के मामलों में 10 प्रतिशत की कमी से अधिक है।

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री मांडविया

मांडविया ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपने यहां टीबी के मामलों का अनुमान लगाने के लिए अपना खुद का तंत्र विकसित किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सबूतों के आधार पर एक गणितीय मॉडल के माध्यम से भारत अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की वार्षिक रिपोर्ट से काफी पहले अपने यहां बीमारी के मामलों का सही अनुमान लगा सकता है।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि अपने संबोधन में, मंत्री ने टीबी उन्मूलन की दिशा में हुई सामूहिक प्रगति का मूल्यांकन करने के अवसर के रूप में सितंबर में तपेदिक पर होने वाली संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वैश्विक सतत विकास लक्ष्य से पांच साल पहले 2025 तक टीबी उन्मूलन के प्रयास में भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की। मंत्री ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में एक प्रभावी टीका विकसित करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article