यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर देता है ये 4 खास तरह के संकेत, इग्नोर करने से बढ़ जाएगी समस्या

Symptoms of High Uric Acid: शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाता है। जिसमें जोड़ों में होने वाला दर्द सबस कॉमन है। आज हम आपको यूरिक एसिड बढ़ने के कुछ आम लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं यूरिक एसिड बढ़ने पर दिखने वाले 4 लक्षण...

आज तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और लगातार खराब होता खानपान ये दोनों मिलकर हमारे शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने की वजह बन जाते हैं। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ है जिसे हमारी किडनी फिल्टर करके बाहर करती रहती है। लेकिन जब हमारी किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है, तो ये यूरिक एसिड हमारे जोड़ों में जमा होने लगता है। जिससे हमारे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या पैदा हो जाती है। वहीं यूरिक एसिड बढ़ने की शुरुआत में ही हमारा शरीर कुछ खास तरह के संकेत देने लगता है, उन्हें इग्नोर करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते यूरिक एसिड बढ़ने के कुछ लक्षण...

Symptoms of high uric acid

जोड़ों में दर्द और सूजन

यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने की शुरुआत होने पर आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर ये दर्द आपको पैरों में जोड़ों जैसे घुटने, टखने और एड़ियों में दिखाई देता है। इससे व्यक्ति को चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती हैं।

End of Feed