Swami Ramdev Weight Loss Tips In Hindi: आजकल मोटापा सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों की परेशानी नहीं रह गया, बल्कि छोटे बच्चों और युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले नौजवान तक इससे जूझ रहे हैं। मोटापा अब सिर्फ मोटे दिखने की बात नहीं, बल्कि दिल, शुगर, बीपी जैसी बीमारियों का घर बनता जा रहा है। ऐसे में बाबा रामदेव ने कुछ आसान योग और घरेलू उपाय बताए हैं जो इस बढ़ती चर्बी को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
मोटापा बन रहा बीमारियों की वजह
आपको बता दें कि मोटापा अब छोटी-मोटी समस्या नहीं रह गई। ये सीधा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, दिल की बीमारी और यहां तक कि जोड़ों के दर्द तक की जड़ बन चुका है। इसलिए इसे समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।
वजन घटाने के लिए बाबा रामदेव के नुस्खे - Baba Ramdev Weight Loss Tips In Hindi
योग से घटेगा वजन और सुधरेगी सेहत
हर दिन थोड़ा समय योग को देने से शरीर में फर्क साफ नजर आने लगता है। बाबा रामदेव के मुताबिक, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार और भस्त्रिका जैसे योग वजन घटाने में तेजी से असर दिखाते हैं और पूरे शरीर को एक्टिव भी रखते हैं।
घरेलू नुस्खे करेंगे अंदर से सफाई
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना, त्रिफला या गिलोय का रस लेना, एलोवेरा का सेवन जैसे आसान नुस्खे शरीर की अंदरूनी सफाई करते हैं। इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
खाने-पीने में लाएं थोड़े बदलाव
बाबा रामदेव का मानना है कि अगर खाने में बदलाव न किया जाए, तो कोई भी उपाय काम नहीं करेगा। कम तला-भुना, हल्का खाना, हरी सब्जियां, फल और समय पर खाना वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं।
तनाव और नींद की आदतों को न करें नजरअंदाज
अक्सर लोग वजन बढ़ने की असली वजह स्ट्रेस और नींद की कमी को नजरअंदाज कर देते हैं। बाबा रामदेव सलाह देते हैं कि हर दिन 7-8 घंटे की नींद जरूर लें और ध्यान या योग के जरिए दिमाग को भी शांत रखें।
नियम से करेंगे तो ही असर दिखेगा
सबसे जरूरी बात ये है कि कोई भी उपाय तभी असर करेगा जब उसे रोज किया जाए। बाबा रामदेव कहते हैं कि वजन घटाने का कोई जादू नहीं है, बस नियमितता और संयम से सब कुछ मुमकिन है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
