Can Pregnant Women See Solar Eclipse: इस साल चैत्र नवरात्रि से पहले सूर्य ग्रहण लगेगा। हिंदू धर्म के अनुसार इसे बहुत शुभ दिन माना जाता है। सोमवार 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा और रात को 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं में काफी चिंता देखने को मिलती है, क्योंकि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं। इनमें से एक सबसे आम धारणा है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा, यह भी सलाह दी जाती है कि उन्हें इस दौरान बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। यह सही है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है। ऐसे में महिलाएं अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि आखिर सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? प्रग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण देखना चाहिए या नहीं और इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
क्या गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण देखना चाहिए - Can Pregnant Women See Solar Eclipse In Hindi
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कई प्राचीन मान्यताएं हैं, जिनके अनुसार सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र भी इस बात का समर्थन करता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला किरणों से संपर्क में आती हैं, तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन साइंस की मानें, तो इसको लेकर अभी तक को वैज्ञानिक परिणाम नहीं है। साइंस इन मान्यताओं को पूरी तरह से मिथक मानता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
खाना खाने से बचें: ग्रहण के दौरान ठोस खाने के बजाए, पानी और फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, साइंस इसका समर्थन नहीं करता है।
ग्रहण के दौरान नहाने से बचें: यह सलाह दी जाती है गर्भवती महिला को ग्रहण समाप्त होने के बाद ही स्नान करना चाहिए। हालांकि, साइंस इसका समर्थन नहीं करता है।
नुकीली वस्तुओं से दूर रहें: इस दौरान महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की नुकीली चीज जैसे कैंची, चाकू आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चे में कुछ शारीरिक असामान्यताएं देखने को मिल सकती हैं।
घर से बाहर जानें से बचें: ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान जलवायु परिवर्तन के कारण गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
यह ध्यान रखें कि ज्यादातर मान्यताओं के पीछे कोई वैज्ञानिक परिणाम नहीं है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
