सर्जरी के बाद इन्फेक्शन के मामले में कई देशों से आगे निकला भारत, हर साल लाखों लोग हो रहे पीड़ित, ICMR ने किया खुलासा

Surgical Infection Rate higher in India than Many Countries: हाल ही में प्रकाशित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक रिपोर्ट के हिसाब से देश में सर्जरी के बाद होने वाले इंफेक्शन का करीब 15 लाख लोग शिकार बनते हैं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में, ये भी समझेंगे कि सर्जिकल साइट इन्फेक्शन क्या होता है और इसका इलाज कैसे होता है।

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन (SSI) यानी ऑपरेशन की जगह पर इंफेक्शन हो जाना देश में एक आम समस्या है। इस बात का खुलासा ICMR की एक रिपोर्ट से हुआ है। भारत में सर्जरी के बाद इंफेक्शन हो जाने की दर 5.2 प्रतिशत है, जो कई उच्च आय वाले देशों से ज्यादा है। हर साल इस इंफेक्शन से करीब 15 लाख भारतीय पीड़ित होते हैं। इससे निपटने के लिए ICMR ने सर्जिकल साइट इन्फेक्शन की निगरानी के लिए एक नेटवर्क शुरू किया है। जिसका मकसद देश भर के डॉक्टरों को इंफेक्शन कम करने के लिए कुछ कदम उठाना है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में।

lakhs of indian suffer surgical site infection

lakhs of indian suffer surgical site infection

क्या कहती है ICMR की रिपोर्ट

ICMR की सर्जिकल साइट इंफेक्शन पर छपी रिपोर्ट कहती है कि आर्थोपेडिक सर्जरी के केसेस में ये बात देखी गई है कि सर्जरी के बाद ऑपरेशन की जगह पर लगभग 54.2 प्रतिशत मामलों में इंफेक्शन हो जाता है। देश के तीन बड़े अस्पतालों के 3,090 मरीजों पर किए इस स्टडी में ये भी पता चला कि जो ऑपरेशन 2 घंटे से ज्यादा चलता है उसमें सर्जिकल साइट इन्फेक्शन होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। और सर्जिकल साइट इन्फेक्शन से शरीर में कई दूसरी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं क्या होता है सर्जिकल साइट इंफेक्शन।

End of Feed