हेल्थ

किडनी के लिए वरदान कहे जाते हैं ये सुपरफ्रूट, नहीं बनने देते हैं गुर्दे में पथरी, कर देते हैं अंदर से सफाई

Kidney Ke liye Superfruits: किडनी को स्वस्थ और साफ रखना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सुपरफ्रूट्स के बारे में जो किडनी की सफाई करते हैं, स्टोन बनने से रोकते हैं और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं। पथरी की समस्या से बचना है तो इन फलों को डाइट में जरूर शामिल करें। जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...

Image

Kidney Ke liye Superfruits

Photo : iStock

Kidney Ke liye Superfruits: हमारी किडनी हर दिन शरीर से गंदगी और फालतू चीजें बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन अगर इसे ठीक से साफ न रखा जाए, तो पथरी बनने लगती है या दूसरी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। अब सवाल ये है कि किडनी की सफाई नेचुरली कैसे हो? इसका जवाब है कुछ ऐसे सुपरफ्रूट्स जो हमारी किडनी को साफ भी करते हैं और पथरी से भी बचाते हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये फलों वाले किडनी के दोस्त।

किडनी के लिए कौन से फल सबसे अच्छे हैं - Which Fruits Are Best For Kidneys In Hindi

स्टोन बनने से रोके नींबू

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी में स्टोन बनने से रोकता है। अगर आप रोज नींबू पानी पीते हैं, तो ये आपके यूरिन को साफ रखता है और अंदर की सफाई में मदद करता है।

सूजन को कम करे अनानास

कई बार किडनी में सूजन की वजह से भी तकलीफ बढ़ जाती है। अनानास में ब्रोमेलेन नामक तत्व होता है, जो सूजन को कम करता है और किडनी को ठीक से काम करने में मदद करता है।

यूरिन सिस्टम को रखे साफ संतरा

संतरे में भी साइट्रिक एसिड होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड का बैलेंस बनाए रखता है। ये यूरिन को पतला करता है जिससे स्टोन बनने की आशंका कम हो जाती है।

अंदर से डिटॉक्स करे स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में ऐंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं जो शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। इसे खाने से किडनी की सफाई नैचुरली होती है और वेस्ट मटेरियल शरीर से बाहर निकल जाता है।

किडनी का रखवाला है सेब

सेब पाचन के लिए ही नहीं, किडनी की हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद पेक्टिन टॉक्सिन्स को कम करता है और आपकी किडनी को हर दिन हेल्दी रखता है।

किडनी की पावर बढ़ाए कीवी

कीवी ऐसा फल है जिसमें पोटैशियम और विटामिन C दोनों होते हैं। ये न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि किडनी की सफाई में भी बड़ी मदद करता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी हमेशा फिट और पथरी से दूर रहे, तो इन फलों को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना लीजिए। ये न सिर्फ स्वाद में अच्छे हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी वरदान हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article