हेल्थ

आयुर्वेद के अनुसार पुरुषों को कौन से सुपरफूड्स खाने चाहिए, जिससे बढ़े ताकत, मसल्स और स्टैमिना

  • Authored by: Vineet
  • Updated Dec 15, 2025, 07:01 AM IST

Superfoods For Men In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों की सेहत अक्सर नजरअंदाज हो जाती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लुएंसर दीक्षा भावसर सवालीया के अनुसार, कुछ पारंपरिक सुपरफूड्स पुरुषों में ताकत, मसल्स, स्टैमिना, हार्मोन बैलेंस और फर्टिलिटी को नैचुरली सपोर्ट करते हैं। इस लेख में जानिए आयुर्वेद के अनुसार पुरुषों के लिए 10 असरदार सुपरफूड्स, उनके फायदे और सही सेवन का तरीका।

पुरुषों को कौन से सुपरफूड्स खाने चाहिए

पुरुषों को कौन से सुपरफूड्स खाने चाहिए

Superfoods For Men In Hindi: अक्सर पुरुष अपनी सेहत को लेकर ज्यादा बात नहीं करते। काम, जिम्मेदारियों और स्ट्रेस के बीच यह मान लिया जाता है कि सब ठीक है। लेकिन सच्चाई यह है कि पुरुषों के शरीर को भी सही पोषण, हार्मोन बैलेंस और अंदरूनी ताकत की उतनी ही जरूरत होती है। आयुर्वेद में ऐसे कई सुपरफूड्स बताए गए हैं जो पुरुषों की एनर्जी, मसल्स, स्टैमिना, फर्टिलिटी और ओवरऑल वाइटैलिटी को नैचुरली सपोर्ट करते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लुएंसर दीक्षा भावसर सवालीया के अनुसार, ये सुपरफूड्स कोई नया ट्रेंड नहीं बल्कि सदियों से आजमाए गए देसी उपाय हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा को आयुर्वेद में रसायन कहा गया है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल सपोर्ट करता है, मसल्स को मजबूत बनाता है और मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है। रोज रात को गुनगुने दूध या पानी के साथ इसका सेवन पुरुषों की स्टैमिना और ताकत बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

देसी गाय का घी

आयुर्वेद में देसी घी को ओजस बढ़ाने वाला सबसे अहम फूड माना गया है। यह पाचन सुधारता है, दिमाग को पोषण देता है और हार्मोन बैलेंस में मदद करता है। रोजाना सीमित मात्रा में भोजन के साथ घी लेना पुरुषों की ओवरऑल वाइटैलिटी के लिए फायदेमंद है।

मोरिंगा

मोरिंगा शरीर में एनर्जी बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और सूजन कम करने में मदद करता है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे शिग्रु कहा गया है और ताकत व डिटॉक्स के लिए उपयोगी माना गया है।

गोक्षुरा

गोक्षुरा पुरुषों की यौन सेहत, लिबिडो और मसल रिकवरी के लिए जाना जाता है। यह शुक्र धातु को मजबूत करता है और किडनी हेल्थ को भी सपोर्ट करता है।

उड़द दाल

उड़द दाल को आयुर्वेद में वाजीकरण आहार माना गया है। यह मसल्स, नर्व्स और पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य को पोषण देती है। घी के साथ गर्म भोजन में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

खजूर

खजूर को आयुर्वेद में ओजस बढ़ाने वाला फूड माना गया है। दूध या घी के साथ भिगोए हुए खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं।

काले तिल

काले तिल वात को संतुलित करते हैं और शुक्र धातु को पोषण देते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने और बालों की सेहत के लिए भी उपयोगी माने जाते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज हार्मोन बैलेंस, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और प्रोस्टेट हेल्थ सपोर्ट करते हैं। आयुर्वेद में इन्हें स्निग्ध गुण वाला माना गया है, जो वात को शांत करता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक का अच्छा स्रोत हैं, जो टेस्टोस्टेरोन, फर्टिलिटी और प्रोस्टेट हेल्थ के लिए जरूरी है। रोज थोड़ी मात्रा में इनका सेवन पुरुषों की सेहत को सपोर्ट करता है।

सफेद मूसली

सफेद मूसली को आयुर्वेद में शक्तिवर्धक और वाजीकरण औषधि कहा गया है। यह पुरुषों की एनर्जी, स्टैमिना और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

ये सभी आयुर्वेदिक सुपरफूड्स नियमित और सही तरीके से अपनाए जाएं, तो पुरुषों की सेहत को अंदर से मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article