Summer Sleeping Tips: सेहत के लिए अच्छी और गहरी नींद लाभदायक होती है। हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अच्छी और सुकून भरी नींद अहम भूमिका निभाती है, हालांकि गर्मी के मौसम में कम नींद आना एक आम समस्या बन जाती है। कई लोगों की नींद गर्मी में कई बार टूटती है। आपको बता दें कि कम सोना या ठीक तरह से नहीं सोने से कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप गर्मी के मौसम में अच्छी और गहरी नींद पा सकते हैं।
Summer Sleeping Tips
भरपूर नींद के फायदे Sleep Benefits
- भरपूर नींद लेने से हमारा दिमाग शांत होता ही है।
- अच्छी नींद से हमारा पाचन तंत्र भी स्ट्रॉन्ग बनता है।
- बढ़िया नीद लेने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
- भरपूर नींद लेने से मानसिक तनाव दूर होता है।
- भरपूर नींद लेने से स्किन पर ग्लो बना रहता है।
Tips for a good Sleep, अच्छी नींद के लिए उपाय
- सोने से 1 घंटे पहले गर्म दूध का सेवन जरूर करें। रोजाना गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
- अच्छी और गहरी नींद के लिए तेल की मालिश सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। तेल से यदि मसाज किया जाए तो हमारे दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
- लैवेंडर का तेल, चंदन का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल, और आंवले का तेल बेस्ट माना जाता है। इनके इस्तेमाल से शरीर के नर्वस सिस्टम को भी आराम मिलता है।
- नींद न आने से परेशान हैं या रात में सोते समय बार-बार नींद खुल जाती है तो इसके लिए सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना भी कारगर उपाय माना जाता है।
- यदि आप रात में ठीक से नहीं सो पाते हैं या आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो दिन के समय में एक छोटी नैप जरूर लें। ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश होगा और आप अधिक एनर्जी महसूस कर पाएंगे।
- रात के डिनर को सोने से 2 या 3 घंटे पहले ही खत्म कर लें। जो लोग खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। उनके पेट में मौजूद एसिड की वजह से सीने में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से वे चैन से सो नहीं पाते।
ना करें शराब और फोन का इस्तेमाल
रात को सोने से पहले निकोटीन, कैफीन और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें नींद को भगाने का काम करती हैं। सोने से पहले फोन कम चलाएं इससे नींद न आने की परेशानी तो होती ही है इसके साथ ही हमारे आंखो की रोशनी पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है।
