हेल्थ

Sleeping Tips: गर्मियों में अच्छी और गहरी नींद के लिए आजमाएं ये टिप्स, सोने से 1 घंटे पहले करें ये काम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 18, 2023, 07:50 AM IST

कम सोना या ठीक तरह से नहीं सोने से कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप गर्मी के मौसम में अच्छी और गहरी नींद पा सकते हैं।

Image

Summer Sleeping Tips

Summer Sleeping Tips: सेहत के लिए अच्छी और गहरी नींद लाभदायक होती है। हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अच्छी और सुकून भरी नींद अहम भूमिका निभाती है, हालांकि गर्मी के मौसम में कम नींद आना एक आम समस्या बन जाती है। कई लोगों की नींद गर्मी में कई बार टूटती है। आपको बता दें कि कम सोना या ठीक तरह से नहीं सोने से कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप गर्मी के मौसम में अच्छी और गहरी नींद पा सकते हैं।

भरपूर नींद के फायदे Sleep Benefits

  • भरपूर नींद लेने से हमारा दिमाग शांत होता ही है।
  • अच्छी नींद से हमारा पाचन तंत्र भी स्ट्रॉन्ग बनता है।
  • बढ़िया नीद लेने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
  • भरपूर नींद लेने से मानसिक तनाव दूर होता है।
  • भरपूर नींद लेने से स्किन पर ग्लो बना रहता है।

Tips for a good Sleep, अच्छी नींद के लिए उपाय

  • सोने से 1 घंटे पहले गर्म दूध का सेवन जरूर करें। रोजाना गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
  • अच्छी और गहरी नींद के लिए तेल की मालिश सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। तेल से यदि मसाज किया जाए तो हमारे दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
  • लैवेंडर का तेल, चंदन का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल, और आंवले का तेल बेस्ट माना जाता है। इनके इस्तेमाल से शरीर के नर्वस सिस्टम को भी आराम मिलता है।
  • नींद न आने से परेशान हैं या रात में सोते समय बार-बार नींद खुल जाती है तो इसके लिए सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना भी कारगर उपाय माना जाता है।
  • यदि आप रात में ठीक से नहीं सो पाते हैं या आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो दिन के समय में एक छोटी नैप जरूर लें। ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश होगा और आप अधिक एनर्जी महसूस कर पाएंगे।
  • रात के डिनर को सोने से 2 या 3 घंटे पहले ही खत्म कर लें। जो लोग खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। उनके पेट में मौजूद एसिड की वजह से सीने में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से वे चैन से सो नहीं पाते।

ना करें शराब और फोन का इस्तेमाल

रात को सोने से पहले निकोटीन, कैफीन और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें नींद को भगाने का काम करती हैं। सोने से पहले फोन कम चलाएं इससे नींद न आने की परेशानी तो होती ही है इसके साथ ही हमारे आंखो की रोशनी पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article