6 महीने तक के बच्चों के खाने में नहीं मिल सकेगी चीनी! FSSAI ने तैयार किया नया प्रस्ताव

FSSAI ने शिशु आहार से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए नया मसौदा जारी किया है। यह मसौदा 16 अक्टूबर 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया।

छोटे बच्चों की सेहत और बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। FSSAI ने छह महीने तक के बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। ये दोनों चीनी के प्रकार हैं। इसका मकसद छोटे बच्चों को बिना जरूरत अतिरिक्त चीनी देने से बचाना और उनके बेहतर विकास को बढ़ावा देना है।

FSSAI

छोटे बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा कदम, शिशु आहार में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने पर रोक लगाने की तैयारी (Photo: iStock)

क्या है FSSAI का नया प्रस्ताव?

FSSAI ने शिशु आहार से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए नया मसौदा जारी किया है। यह मसौदा 16 अक्टूबर 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया।

End of Feed