चीनी खाने से आता है जल्दी बुढ़ापा, जवां रहना चाहते हैं तो डाइट से बाहर करें रिफाइंड शुगर

How Does Sugar Cause Aging: अगर आप समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं, तो इसका एक कारण अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करना भी हो सकता है। चीनी खाने से त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स बहुत जल्दी नजर आने लगती हैं। इस लेख में जानें चीनी खाने से बुढ़ापा कैसे जल्दी आ सकता है।

How Does Sugar Cause Aging: सुबह चाय पीने से लेकर दिनभर अन्य फूड्स खाने तक हम दिन भर में काफी अधिक चीनी का सेवन करते हैं। जबकि हमेशा यह सलाह दी जाती है कि चीनी का कम से कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। चीनी और इसके इस्तेमाल से बने फूड्स स्वादिष्ट तो बहुत होते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते है। चीनी में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसे खाने से वजन बढ़ता है। यह शरीर में सूजन, खराब पाचन, डायबिटीज, हाई बीपी और हृदय रोग जैसे गंभीर रोगों के खतरे को बढ़ाने में भी योगदान देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा चीनी खाने से आप उम्र से पहले बूढ़े भी दिखने लगते हैं? ज्यादातर लोग इस बात से अंजान हैं कि चीनी खाने से बुढ़ापे के लक्षण जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स आदि बहुत ही कम उम्र में दिखाई देने लगती हैं। इसलिए अगर आप जल्दी बूढ़ा होना नहीं चाहते हैं, तो आज से चीनी का सेवन सीमित कर दें। ज्यादा चीनी खाने से त्वचा कैसे प्रभावित होती है और आप जल्दी बूढ़ा कैसे हो जाते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें।

How-Does-Sugar-Cause-Aging

How Does Sugar Cause Aging

जल्दी बुढ़ापा लाने में कैसे योगदान देती है चीनी- How Does Sugar Affect Aging In Hindi

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, जब आप चीनी का सेवन करते हैं, तो यह कोलेजन फाइबर सहसंयोजक क्रॉस-लिंकिंग के कार्य को प्रभावित करता है, इससे त्वचा की मरम्मत ठीक से नहीं हो पाता है। जिसका प्रभाव उम्र बढ़ने वाली त्वचा के रूप में देखने को मिलता है। ग्लूकोज और फ्रुक्टोज कोलेजन और इलास्टिन में मौजूद अमीनो एसिड को जोड़ने का काम करता हैं, साथ ही डर्मिस को सपोर्ट करते हैं। इससे एडवांस ग्लाइकेशन ऐंड प्रोडक्ट (AGEs) उत्नपन्न होते हैं। जब शरीर में शुगर बढ़ती है, तो इससे त्वचा के सभी टिशू में यह प्रक्रिया तेजी से होने लगती है। त्वचा पर पड़ने वाली यूरी किरणें इसे और अधिक एक्टिव करने का काम करती हैं। चीनी खाने से त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी होती हैं जो एजिंग में योगदान देती हैं जैसे,

एक्ने ब्रेकआउट्स

ज्यादा चीनी और मीठे फूड्स खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल और सूजन बढ़ती है। इससे चेहरे पर मुंहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या देखने को मिलती है।

End of Feed