मोटापे से परेशान लोगों के लिए बेस्ट है 6-6-6 वॉकिंग रूल, जिसे फॉलो कर वेट लॉस में आती है गजब की तेजी

क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने वाला 6-6-6 वॉकिंग रूल क्या है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लॉस का ये असरदार फॉर्मूला वजन कम करने के साथ आपको एक्टिव रखने में भी हेल्प कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वजन कम करना एक काफी मुश्किल काम है, जिसके लिए लोग तरह तरह के उपाय फॉलो करते हैं। कुछ लोग इसके लिए घंटों एक्सरसाइज से लेकर दिन भर भूखा रहना शुरू कर देते हैं। यदि आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए कोई कारगर उपाय नहीं मिल रहा है, तो आज एक वॉकिंग नियम के बार में हम आपको बताने जा रहे हैं। जी हां वॉक ऐसी एक्सरसाइज है जो वजन कम करने का सरल और सुगम माध्यम होती है। आज हम आपको 6-6-6 वॉकिंग रूल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय वेट लॉस क् लिए काफी चर्चित हो रहा है। इसके साथ ही यह नियम फॉलो करने में इतना आसान है कि इसे आप काफी लंबे समय तक फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये नियम और इसके बारे में विस्तार से...

walking rule for weight loss

क्या है 6-6-6 वॉकिंग रूल?

इस वॉकिंग रूल की मानें तो आपको सुबह और शाम 6 बजे रोजाना 60 मिनट की वॉक करनी है। वहीं इस घंटे की वॉक से पहले आपका 6 मिनट का वॉर्म अप और 6 मिनट का कूल डाउन भी शामिल होना चाहिए। वॉकिंग का ये बेस्ट नियम न केवल आपको वेट लॉस में मदद करता है। बल्कि इसे अपनाकर आप दिनभर एक्टिव भी बने रह सकते हैं।

End of Feed