हेल्थ

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए रामबाण साबित होती हैं ये एक्सरसाइज, उतर जाता है नजर का मोटा चश्मा

कमजोर नजर आज बहुत से लोगों की परेशानी का कारण बनती जा रही है। आंखों की रोशनी को दुरुस्त करने के लिए आप डाइट के साथ एक्सरसाइज भी जरूर करें। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Image

yoga for eyes

आंखें हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं इसके बाद भी लोग इनका ध्यान ठीक तरह से नहीं रख पाते हैं। दिनभर लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन के सामने रहने से आंखों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे आंखों में दर्द, पानी निकलना, और कमजोर नजर जैसी समस्याएं होने लगती है। इसके साथ ही पढ़ने या किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने से सिर में दर्द होने लगता है। यदि आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करने के साथ हमारी बताई कुछ एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आज हम आपको 3 ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जो आपकी आंखों पर लगा नजर का चश्मा हटा सकती हैं।

त्राटक

नजर को तेज करने और आंखों से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में त्राटक एक कारगर एक्सरसाइज है। इसे आप सामान्य भाषा में टकटकी शब्द से जोड़कर देख सकते हैं। इस स्थिति में आपका शरीर बिना हिले किसी एक वस्तु पर आपको अपनी नजर टिकानी होती है। हालांकि इस आसन को एक सीमित समय के लिए करने पर आपको पूरा लाभ होगा।

आंखें रोटेट करना

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप आंखों को गोल-गोल घुमा सकते हैं। आंखों के रोटेशन से आपकी आंखों की मसल्स की एक्सरसाइज होती है। जिससे आपकी कमजोर नजर तेज होने लगती है। आंखों को कम से 50-50 बार रोटेट करने से आपकी नजर तेज होने लगती है।

शीर्षासन

इसे हैड पोज के नाम से भी जाना जाता है, जो आपकी आंखों और दिमाग को मजबूत बनाने के लिए एक कारगर योगासन है। इसका रोजाना कुछ देर अभ्यास करने से आपको कमजोर नजर से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट कम से कम 1 मिनट तक शीर्षासन का अभ्यास करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article