सुधा मूर्ति ने संसद में महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को लेकर कही ये बड़ी बात, बचाव के लिए इस चीज को बताया जरूरी

Sudha Murthy Parliament Speech: सुधा मूर्ति ने संसद में अपने पहले भाषण में महिलाओं के स्वास्थ्य मुद्दों पर जोर दिया। उनका यह भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके पहले भाषण की जमकर तारीफ की जा रही है। पीएम मोदी ने भी सुधार मूर्ती के भाषण की तारीफ की। आम जनता भी भाषण की खूब सराहना कर रही है।

Sudha Murthy Parliament Speech: संसद में सुधा मूर्ति का पहला भाषण इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने भाषण में कई गंभीर मुद्दे उठाए। उनके भाषण की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर देश की आम जनता तक उनके भाषण की तारीफ कर रही है। सुधा मूर्ति संसद में महिलाओं के स्वास्थ्य मुद्दों के लेकर भी कई जरूरी बातें कहीं। संसद में उन्होंने अपने 13 मिनट के भाषण में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर बात की। सुधा मूर्ति ने में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वैक्सीन से जुड़े मामले को उठाया। उन्होंने महिलाओं में बढ़ रहे इस खतरनाक कैंसर को लेकर बहुत महत्वपूर्ण बात कही, साथ ही इसके बचाव के लिए जल्द निवारक उपायों का आवश्यकता पर जोर दिया। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और इसकी रोकथाम को लेकर सुधा मूर्ति भाषण में किन बातों पर जोर दिया, इस लेख में विस्तार से जानें...

Sudha Murthy Parliament Speech

Sudha Murthy Parliament Speech

देश महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा प्रमुख कारण सर्वाइकल कैंसर

सुधा मूर्ति ने अपने भाषण में चौंका देने वाली बात कही। उनका कहना है कि भारत में महिलाओं की कैंसर के कारण होने वाली मौत का सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे प्रमुख कारण बन गया है। महिलाओं में इसको लेकर जागरूकता की कमी है। साथ ही, स्क्रीनिंग कार्यों तक पहुंचने के विकल्प भी उनके पास बहुत कम हैं। ग्रामीण इलाकों में तो महिलाएं अपने स्वास्थ्य की पर्याप्त देखभाल तक नहीं कर पाती हैं। सुधा मूर्ति का कहना है कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस वायरस (एचपीवी) महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख जोखिम कारक है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

End of Feed