हेल्थ

दूध में घोलकर पी लें किचन में रखी ये छोटी सी चीज, डायबिटीज के लेकर कोलेस्ट्रॉल तक सब कुछ रहेगा कंट्रोल

Methi and Milk Combination: लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं रसोई में ऐसी चीज जिसे दूध में मिलाकर पीना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Image

methi dudh benefits

Photo : iStock

आज डायबिटीज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। वहीं नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल के कारण आज हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस तरह के रोग होने पर हमारी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव बहुत जरूरी हो जाते हैं। क्योंकि यदि समय रहते इसको कंट्रोल न किया जाए तो ये आपके लिए जानलेवा तक हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई घर में मौजूद कुछ चीजें आपकी इन समस्याओं को जड़ से मिटा सकती है। आइए जानते हैं मेथी और दूध को मिलाकर पीने से हमारी सेहत को कितने फायदे हो सकते हैं।

दूध में मेथी मिलाकर पीने के फायदे

दूध में मेथी मिलाकर पीना आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करते हैं। इसका सेवन रोजाना करने से आपको डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं दूध में मेथी मिलाकर पीने के फायदे..

कोलेस्ट्रॉल की सफाई

मेथी में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो इसे कोलेस्ट्रॉल की सफाई के लिए कारगर बनाती है। इसके अलावा इसके सेवन से हमारा गुड़ कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है।

डायबिटीज में लाभ

मेथी मिलाकर दूध पीने से हमारा शुगर स्पाइक नहीं करता है, जिससे हमें डायबिटीज में काफी लाभ मिलता है। इससे हमें हाई या लो शुगर लेवल दोनों ही तरह के मरीजों को लाभ मिलता है।

सीजनल समस्या में लाभ

बरसात के मौसम में सीजनल समस्याओं से बचने के लिए मेथी एक बेहद कारगर घरेलू उपाय है। इसे दूध के साथ पीने से आप सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से आसानी से बच पाते हैं।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article