हेल्थ

कम स्मोकिंग भी नहीं है सुरक्षित, 2-5 सिगरेट रोज पीने से भी हार्ट डिजीज का दोगुना खतरा- नई स्टडी का खुलासा

2 to 5 Cigarettes Daily Doubles Heart Disease Risk: नई BMJ स्टडी में खुलासा हुआ है कि अगर आप सोचते हैं कि दिन में सिर्फ 2-5 सिगरेट पीने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता, तो ये गलतफहमी है। रिसर्च बताती है कि कम स्मोकिंग भी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा दोगुना बढ़ा देती है। कार्डियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि स्मोकिंग का कोई भी सुरक्षित स्तर नहीं है। इस आर्टिकल में जानिए स्टडी के निष्कर्ष और एक्सपर्ट्स की चेतावनी।

Image

लाइट स्मोकिंग बन सकती है बड़ खतरा

2 to 5 Cigarettes Daily Doubles Heart Disease Risk: हममें से कई लोग सोचते हैं कि अगर वे दिन में सिर्फ 2-3 या ज्यादा से ज्यादा 5 सिगरेट पीते हैं, तो इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। हाल ही में BMJ में प्रकाशित एक नई स्टडी इस गलतफहमी को पूरी तरह तोड़ देती है। रिसर्च में पाया गया कि कम मात्रा में स्मोकिंग भी हार्ट और ब्लड वेसल्स को उतना ही नुकसान पहुंचा सकती है, जितना ज्यादा स्मोकिंग करती है। कार्डियोलॉजिस्ट साफ कह रहे हैं सिगरेट का कोई भी लेवल सुरक्षित नहीं है।

स्टडी में सामने आई असली सच्चाई

BMJ में प्रकाशित एक बड़े विश्लेषण में हजारों लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया। रिसर्च में पाया गया कि दिन में सिर्फ 1 सिगरेट पीना भी हार्ट डिजीज का खतरा लगभग 50% तक बढ़ा देता है। वहीं 2-5 सिगरेट के साथ यह जोखिम दोगुना तक पहुंच जाता है। यानी स्मोकिंग की “लो डोज” भी शरीर के लिए बेहद हानिकारक है।

कार्डियोलॉजिस्ट्स ने दी चेतावनी

रिपोर्ट में शामिल कार्डियोलॉजिस्ट्स ने कहा कि लोग अक्सर गलतफहमी में रहते हैं कि कम स्मोकिंग से शरीर संभाल लेगा। लेकिन हार्ट एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि निकोटिन और टॉक्सिन्स की थोड़ी मात्रा भी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देती है। डॉक्टरों के मुताबिक स्मोकिंग का कोई सेफ लेवल नहीं है।

कम स्मोकिंग भी करती है सूजन और ब्लॉकेज

स्टडी में बताया गया है कि कम मात्रा में सिगरेट पीने से भी खून की नलियों में इंफ्लेमेशन बढ़ता है। धीरे-धीरे प्लाक जमने लगता है, जिससे हार्ट तक खून का फ्लो कम हो जाता है। यही ब्लॉकेज आगे चलकर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है। कई मामलों में थोड़ी मात्रा में स्मोकिंग करने वाले मरीजों में भी बड़ी हार्ट प्रॉब्लम देखी गई।

लाइट स्मोकिंग बन सकती है बड़ खतरा

BMJ स्टडी का कहना है कि 1 सिगरेट पीने वाले लोग भी 20 सिगरेट पीने वालों की तुलना में आधा जोखिम झेलते हैं, लेकिन याद रखें ये आधा जोखिम भी बहुत ज्यादा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जितनी सिगरेट कम करेंगे, उतना स्वास्थ्य फायदा तो मिलेगा, लेकिन कम करना सुरक्षित नहीं बनाता। पूरी तरह छोड़ना ही एकमात्र उपाय है।

एक्सपर्ट की सलाह

हेल्थ एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद ही हार्ट और फेफड़ों को फायदा मिलता है। कम करने की स्ट्रैटेजी काम नहीं करती क्योंकि शरीर को निकोटिन की थोड़ी मात्रा भी नुकसान पहुंचाती है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि स्मोकिंग छोड़ने के कुछ हफ्तों बाद ही बीुी, ब्लड वेसल फंक्शन और हार्ट रेट बेहतर होने लगते हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article