मोबाइल पर 30 मिनट से ज्यादा बात करने से हो सकते हैं Hypertension के शिकार, सर्वे में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2023, 10:35 AM IST

What is Hypertension: हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप के कारण दिल के दौरे और स्ट्रोक आते हैं। इससे अकाल मृत्यु भी हो सकती हैं। इसी के साथ एक चौका देने वाली स्टडी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि 30 मिनट से ज्यादा अगर फोन पर बात की जाए तो आप हाइपरटेंशन के शिकार हो सकते हैं।

How Mobile Harms Human Life: हाल ही में शोधकर्ताओं ने पाया है कि मोबाइल फोन पर प्रति सप्ताह 30 मिनट या उससे अधिक समय तक बात करने से व्यक्ति हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप का शिकार हो सकता है। इस स्थिति में ब्लड प्रेशर हाई होने की संभावना 12 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि मोबाइल फोन से रेडियोफ्रीक्वेंसी ऊर्जा निकलता है, जो हर वर्ग के लोगों में हाइपरटेंशन के जोखिम को बढ़ा सकता है। बता दें, हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का एक प्रमुख कारक है, जिससे अचानक मृत्यु भी हो सकती है।

Talking On Phone lead to Hypertension

मोबाइल पर बात करने से Hypertension के हो सकते हैं शिकार

चीन के अध्ययन लेखक जियानहुई किन ने कहा, "लोग मोबाइल पर बात करने में जितने मिनट बिताते हैं, वह दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद मायने रखता है, अधिक मिनटों का मतलब अधिक खतरा है।" साथ ही किन ने ये भी कहा कि जब लोग हैंड्स-फ़्री सेट-अप का इस्तेमाल करते थे, तब ब्लड प्रेशर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता था। हालांकि निष्कर्षों की पुष्टि करने के लिए अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

End of Feed