हेल्थ

मार्च के महीने में रहेगा कभी सर्दी कभी गर्मी वाला मौसम, यूं रखें अपनी सेहत का ध्यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 06:10 AM IST

Healthy Tips: बदलते मौसम की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी टिप्स को अपनाने की जरूरत होती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे जरूरी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

Image

मार्च महीने में खुद को कैसे रखें सुरक्षित

KEY HIGHLIGHTS
  • शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी
  • बदलते मौसम में खाएं फल और सब्जियां
  • बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई है जरूरी


Healthy Tips: मार्च का महीना बहुत ही कंफ्यूजन भरा महीना रहता है, क्योंकि इस महीने में कभी ठंड लगने लगती है तो कभी गर्मी। ऐसे में समझ नहीं आता है कि हम क्या पहनें और कैसे अपने स्वास्थ्या का ध्यान रखें। हर पल बदलते मौसम की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपको इस माह में थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर अपने सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न बरतें। आइए जानते हैं मार्च के माह में बदलते मौसम के मिजाज में कैसे रखें सेहत का ध्यान?

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

बदलते मौसम में अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। क्योंकि शरीर में अगर पानी की कमी हो जाए तो शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपको पूरे दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए। साथ ही पानी से भरपूर आहार का सेवन करें।

मौसमी फल और सब्जियां खाएं

सर्दी और गर्मी के कंफ्यूजन से अगर आप उबरना चाहते हैं तो गर्म या फिर ठंडा खाने के बजाय फल और सब्जियों पर ध्यान दें। फल और सब्जियां आपके हर एक मौसम के लिए जरूरी होती हैं। इससे आप अपने शरीर के पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकता हैं। साथ ही आपका शरीर में हाइड्रेट रहता है। फल और सब्जियों में आप इस सीजन में संतरा, अंगूर, केला, कीवी, रसबेरी, लौकी इत्यादि को अपने आहार में शामिल करें।

साफ-सफाई पर दें ध्यान

इस सीजन में वारयस और बैक्टीरिया पनपने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। खासतौर पर इस माह में फूड पॉइजनिंग, पीलिया, स्किन रैशेज, मच्छरों के पनपने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें। इससे आप इन गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही साफ-सफाई आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है।

शरीर को रखें एक्टिव

बदलते मौसम के साथ आपको अपने शरीर को एक्टिव रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आप रोजाना हल्के-फुल्के एक्सरसाइज, जिम, तैराकी इत्यादि एक्टिव को अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे काफी हद तक इस सीजन में आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article