Foods To Eat In Rainy Season For Healthy Gut: बरसात के मौसम में बहुत सी बीमारियां लोगों को परेशान करती हैं। वायरल संक्रमण से लेकर, सर्दी-जुकाम, फ्लू और फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ डेंगू-मलेरिया आदि जैसी समस्याओं का प्रकोप बरसात के मौसम में बहुत अधिक बढ़ जाता है। इस दौरान वातावरण में हानिकारक बैक्टीरिया बहुत अधिक हो जाते हैं, जो हमारे शरीर के भीतर जाने के बाद हमें बीमार बनाते हैं। इसके अलावा, बरसात के मौसम में बहुत से लोगों को आंतों में सूजन, मल त्याग में परेशानी, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है। लोगों को पेट दर्द के साथ-साथ बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशान और असहजता का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर बरसात के मौसम में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने और आंतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या कर सकते हैं? आपको बता दें कि अगर आप बरसात में अगर आप डाइट में फाइबर से भरपूर और आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने वाले फूड शामिल कर लें, तो इससे आपको अपनी आंतों को स्वस्थ रखने और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने में बहुत मदद मिल सकती है। अब सवाल यह उठता है कि कौन से फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं? इस लेख में हम आपके साथ कुछ ऐसे फूड्स शेयर कर रह हैं...
आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाएं फाइबर से भरपूर ये फूड - Foods To Eat In Rainy Season For Healthy Gut In Hindi
फल-सब्जियां
फल और सब्जियों को अपनी डाइट में अधिक शामिल करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन यह सुझाव देता है कि हरेक व्यक्ति को 300-400 ग्राम फल-सब्जियां जरूर खाने चाहिए। ये फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं। कोशिश करें कि मौसमी सब्जियों का विकल्प चुनें।
साबुत अनाज
इनमें सिर्फ फाइबर ही नहीं बल्कि शरीर के लिए कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये आंतों में सुधार करने के साथ-साथ बाउल मूवमेंट की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। मिलेट्स, ब्राउन राइस, दलिया आदि का सेवन कर सकते हैं।
ओट्स
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, सात ही बाउल मूवमेंट में भी सुधार होता है। ये शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
दाल और बीन्स
दाल, छोले, राजमा, बीन्स आदि में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इनका सेवन करने से भी शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। ये आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन्हें खाने से शरीर फौलाद की तरह मजबूत बनता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
