Spinach Palak Soup Benefits: बच्चों को हरी सब्जियां खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। जब हरी सब्जियां खाने की बात आती है, तो बच्चे खूब नाक-मुंह बनाते हैं और एक-आधी रोटी खाते ही खाना प्लेट में छोड़ देते हैं। लेकिन बच्चों को हरी सब्जियां जरूर खिलानी चाहिए, खासकर पालक। पालक लगभग हर सीजन में बाजार में देखने को मिल जाता है। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। बच्चों को पालक जरूर देना चाहिए, क्योंकि यह उनके शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास में भी मदद करता है। लेकिन सवाल यह है कि बच्चों को पालक आखिर खिलाएं कैसे? तो आपको बता दें कि अगर आपका बच्चा भी पालक खाने में आनाकानी करता है, तो आप उसे पालक का सूप बनाकर पिला सकते हैं। यह बच्चों को पालक देने का एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी तरीका है। अगर आप अपने बच्चों को नियमित पालक का सूप पिलाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। बच्चों को पालक सूप पिलाने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..
Spinach Palak Soup Benefits For Children
बच्चों को पालक का सूप पिलाने से मिलेंगे ये फायदे- Spinach Palak Soup Benefits For Children In Hindi
पालक एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जिसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, के, फोलेट, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बच्चों की सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है जैसे,
- यह बच्चों की हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर के विकास में मदद करता है।
- शरीर में खून की कमी से बचाता है।
- त्वचा और बालों को हेल्दी रखता है।
- आंखों की रोशनी कमजोर होने से रोकता है।
- पालक का सूप पीने से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है।
बच्चों के लिए पालक का सूप कैसे बनाएं रेसिपी- How To Make Palak Soup Recipe in Hindi
इसके लिए आपको गैस पर एक कढ़ाई रखनी है और उसमें एक चम्मच घी डालना है। उसके बात में 2 टमाटर काटकर डालें और पकाएं। ऊपर से इसमें आधा चम्मच हल्दी, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। मिक्स करें और कुछ सेकंड्स तक भून लें। आप आपको पालक के पत्तों को धोकर, काटकर इसमें डालना है और कुछ मिनट तक पकाना है। उसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और पकाएं। 10-15 मिनट बाद आपका सूप बनाकर तैयार हो जाएगा। इसे बच्चों को गरम-गरम परोसें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
