Remedies For Burning Sensation In Eyes After Crying: अक्सर कुछ लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि जब उनकी आंख से आंसू निकलते हैं, तो उनकी आंखों और आसपास के हिस्से में जलन होना शुरू हो जाती है। फिर चाहे वह खुशी के आंसू हों या दुख के। आंखों में जलन और असहजता महसूस होने पर लोग आंखों को रगड़ना शुरू कर देते हैं। इससे उनकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचता है। आंखों की रगड़ने की वजन से त्वचा की रक्त वाहिकाएं डैमेज होती हैं, जिससे उस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है। बहुत से लोगों की आंखों के पास काले घेरे भी बन जाते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर आंसू आने के बाद आंखों मे जलन क्यों होती है और इससे नैचुरली छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
रोने या आंसू आने के बाद आंखों में जलन क्यों होती है- Burning Sensation In Eyes After Crying Causes In Hindi
असल में जब आंख से आंसू निकलते हैं, तो इसके कारण आंखों में ड्राइनेस हो जाती है। इसकी वजह से आंखों में जलन होती है। इसके अलावा, आंसू निकलने के बाद कुछ समय के लिए आंखों के आसपास की त्वचा में सूजन भी हो जाती है, जो असहजता का कारण बनती है। वैसे तो आमतौर पर यह कुछ समय बाद ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह लंबे समय तक बनी रह सकती है। इसके कारण लोगों को आंखों में खुजली भी हो सकती है।
रोने या आंसू आने से बाद आंखों की जलन कैसे दूर करें- Remedies For Burning Sensation In Eyes After Crying In Hindi
- ठंडे पानी से आंखें धोएं। इससे आंखों की सूजन कम होती है और जलन से राहत मिलती है।
- टी बैग लें और इसे ठंडे पानी में डुबोएं, उसके बाद इसे अपनी आंख के ऊपर रखें। यह जलन को शांत करेगा।
- बादाम तेल की कुछ बूंदें लें और इसे आंखों की त्वचा के आसपास लगाएं। कुछ मिनट मसाज करें।
- गुलाब जल की मदद से आंखों की सफाई करें। आप इसके लिए कॉटन बॉल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी।
- आंखों पर खीरे काटकर लगाने से जलन से राहत मिलेगी।
- खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी काटकर लगा सकते हैं।
अगर आपको रोने या आंसू आने के बाद आंखों में जलन की समस्या होती है, तो इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप इससे आसानी से राहत पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
