सिर्फ स्पर्म काउंट नहीं, स्पर्म की शेप भी तय करती है पिता बनने की क्षमता, जानें डॉक्टर की राय

Sperm Shape And Male Fertility: ​क्या सिर्फ स्पर्म काउंट अच्छा होना ही पिता बनने के लिए काफी है? नहीं। एम्स से एमडी और इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. वैशाली शर्मा बता रही हैं कि स्पर्म की शेप भी फर्टिलिटी पर बड़ा असर डालती है। जानिए क्यों यह जांच जरूरी मानी जाती है।

Sperm Shape And Male Fertility: जब शादी के बाद लंबे समय तक बच्चा नहीं होता, तो जांच की शुरुआत अक्सर सीमन टेस्ट से होती है। ज्यादातर लोग इसी रिपोर्ट में स्पर्म काउंट और स्पर्म की गति देखकर संतुष्ट हो जाते हैं। अगर दोनों सामान्य निकल आएं, तो माना जाता है कि पुरुष पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरी सच्चाई नहीं है। कई बार स्पर्म की संख्या और उसकी गति ठीक होने के बावजूद गर्भधारण नहीं हो पाता। इसकी वजह स्पर्म की बनावट यानी उसकी शेप भी हो सकती है। एम्स (AIIMS) से एमडी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट, लैप्रोस्कोपिक सर्जन और इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. वैशाली शर्मा कहती हैं कि पुरुषों की फर्टिलिटी को समझने के लिए सिर्फ स्पर्म काउंट नहीं, बल्कि स्पर्म की शेप की जांच भी बेहद जरूरी है। यह छोटी-सी दिखने वाली जानकारी कई बार गर्भधारण में आ रही असली परेशानी का कारण बता देती है।

Sperm Shape And Male Fertility

पिता बनने के लिए स्पर्म की शेप भी जरूरी है

स्पर्म की शेप क्यों रखती है इतना महत्व

हर स्पर्म का एक तय आकार होता है। उसका सिर और पूंछ सही तरीके से बने होने चाहिए, तभी वह आसानी से अंडाणु तक पहुंचकर उसे निषेचित कर सकता है। अगर स्पर्म का आकार सामान्य नहीं है, तो उसकी क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए अच्छी फर्टिलिटी के लिए केवल स्पर्म की संख्या नहीं, उसकी बनावट भी उतनी ही जरूरी मानी जाती है।

End of Feed