हेल्थ

बॉडी बनाने के चक्कर में कहीं आप भी नहीं खा रहे ज्यादा प्रोटीन? तो हो सकती हैं ये 7 समस्याएं, जानें इसकी सही मात्रा

Side Effects Of Too Much Protein In Hindi: आजकल लोग बॉडी बनाने के लिए काफी अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं, जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लंबे समय तक लगातार ज्यादा प्रोटीन खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में जानें एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए।

Image

Side Effects Of Too Much Protein

Side Effects Of Too Much Protein In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि व्यक्ति स्वस्थ और संतुलित डाइट लेनी चाहिए, जिसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फैट के साथ-साथ सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद हों। प्रोटीन शरीर के लिए एक बहुत ही आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट है। यह शरीर में विभिन्न कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर त्वचा और बालों को हेल्दी रखने, शरीर में खून के निर्माण और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखना आदि इसके कुछ प्रमुख कार्य हैं। लेकिन अक्सर लोग प्रोटीन को सिर्फ बॉडीबिल्डिंग से जोड़ते हैं। आजकल जिम जाने वाले लोगों में प्रोटीन पाउडर का खूब सेवन करते हैं। बॉडी बनाने के चक्कर में कई बार लोग इसका अधिक मात्रा में भी सेवन करते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाते हैं, तो इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको अधिक प्रोटीन खाने के नुकसान और सही मात्रा बता रहे हैं।

ज्यादा प्रोटीन खाने के नुकसान क्या हैं- Side Effects Of Too Much Protein In Hindi

लिवर प्रभावित होता है

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने के वजह से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक इसका सेवन लिवर से जुड़ी समस्याओं में योगदान दे सकता है।

किडनी को नुकसान पहुंचाता है

किडनी स्वास्थ्य के लिए अधिक प्रोटीन काफी नुकसानदेह हो सकता है। यह किडनी में पथरी और किडनी डैमेज का कारण भी बन सकता है।

वजन बढ़ाने में योगदान दे सकता है

लोग अक्सर प्रोटीन का सेवन पतले होने के लिए करते हैं, लेकिन अधिक प्रोटीन खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है।

शरीर में एनर्जी कम लगती है

प्रोटीन पचने में भारी होता है, इसे लेने के बाद लोगों में थकान काफी देखने को मिलती है।

डाइजेशन खराब होता है

अधिक प्रोटीन खाने से बहुत से लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

त्वचा को नुकसान पहुंचाता है

प्रोटीन का थर्मिक इफेक्ट बहुत अधिक होता है, अधिक खाने की वजह से लोगों के चेहरे पर कई बार मुंहासे की समस्या हो जाती है।

हार्ट फंक्शन प्रभावित हो सकती है

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करता है, तो इससे हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है।

एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए- How Much Protein Required Per Day

हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट्स यह सलाह देते हैं कि हमें अपने वजन के अनुसार प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति को अपने शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के अनुसार 0.8 ग्राम से लेकर 1.5 ग्राम तक प्रोटीन डाइट से लेना चाहिए। एथलीट और स्पोर्ट्स पर्सन 1.8 ग्राम से 2.5 ग्राम तक प्रोटीन भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article