Side effects of lipstick (लिपस्टिक लगाने के नुकसान): मेकअप करना, होंठो पर हसीन लिपस्टिक लगाना बेशक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन होंठे पर लंबे समय तक लिपस्टिक लगाए रखने के बहुत से हानिकारक नुकसान भी होते हैं। अगर आप भी अक्सर सोचते है कि, आखिर हिरोइनों की तरह दिन भर लिपस्टिक लगाए रखने में हर्ज ही क्या है। तो जान लीजिए की ऐसा करना आपके लिप्स की हेल्थ के साथ साथ पूरे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। यहां देखें होठों पर लिपस्टिक लगाने से होने वाले नुकसान क्या हैं -
लिपस्टिक के नुकसान, Why you should not apply lipstick?
दरअसल वैसे तो आमतौर पर लिपस्टिक लगाने से कम ही नुकसान होते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय तक होंठों पर लिपस्टिक लगाए रखें। तो इससे बहुत से नुकसानों को न्योता मिल सकता है। देखें लंबे समय तक लिपस्टिक लगाने के नुकसानों के बारे में -
- लिपस्टिक बनाते वक्त उसमें बहुत से केमिकल्स का भी प्रयोग किया जाता है। और यही केमिकल्स हैं जिनकी वजह से आपको बीमारी का रिस्क हो सकता है।
- इन्हीं लिपस्टिक्स का इस्तेमाल जब बहुत अत्यधिक मात्रा में होता है, तब लिपस्टिक लगाने वालों के होंठ बहुत हद तक काले पड़ जाते हैं।
- लंबे समय तक लिपस्टिक लगाएं रखने से होंठ ज्यादा सूखते हैं, और सूखे होंठों से दिक्कतें भी ज्यादा होती हैं।
- ज्यादा लिपस्टिक लगाने से आपको एलर्जी की दिक्कत भी हो सकती है। लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स कई बार एलर्जी बढ़ा सकते हैं।
- होंठों पर एलर्जी के साथ साथ ज्यादा लिपस्टिक लगाने से खुजली, सूजन समेत कई बार लाल चकत्ते होने की भी समस्या बढ़ सकती है।
- लिपस्टिक को कई बार हम गालों पर ब्लश और आंखों पर आईशैडो जैसे भी इस्तेमाल करते हैं। और ऐसे में आंखों में एलर्जी और गाल भी फट सकते हैं।
- कई सारी लिपस्टिक्स में लेड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि पूरे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। लेड के शरीर में जाने से हाइपरटेंशन से लेकर दिल की बीमारियों तक का खतरा बढ़ जाता है।
- लिपस्टिक्स में कई तरह के प्रीजरवेटिव्स भी होते हैं, जिनमें कैंसर का खतरा बढ़ाने का क्षमता होती है।
- प्रेगनेंसी में खासतौर से ज्यादा लिपस्टिक लगाना हानिकारक हो सकता है। हालांकि आप हर्बल और नेचुरल टिंट्स वाली लिपस्टिक लगा सकते हैं।
बचाव कैसे करें?
लिपस्टिक लगाने से होने वाले रिस्क अगर कम करने हैं, तो बचाव के लिए कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। यहां देखें लिपस्टिक लेते और लगाते वक्त क्या ध्यान रखें -- डार्क शेड की लिपस्टिक्स में हैवी मेटल ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप लाइट शेड की लिपस्टिक लगाएं।
- लिपस्टिक लगाने से पहले होंठो पर पेट्रोलियम जैली, लिप बाम, घी या तेल जरूर लगाएं।
- लोकल ब्रांड वाली चीज़ों का उपयोग न ही करें तो बेहतर रहेगा।
- हमेशा लिपस्टिक निकाल कर ही सोएं।
- होंठों को शक्कर और शहद के स्क्रब से साफ करें, ताकि लिपस्टिक का पिगमेंटेशन दूर हो जाए।
लिपस्टिक लगाते वक्त इन चीज़ों का ध्यान अवश्य ही रखें। हालांकि लंबे समय तक लिपस्टिक लगाएं रखना फिर भी कई स्थितियों में आपकी सेहत के लिए बहुत खराब हो सकता है। इसलिए सोच समझकर और डॉक्टर का परामर्श लेकर ही कोई प्रोडक्ट यूज करें।
