हेल्थ

आधी रात को उठ-उठकर खाते हैं खाना? इन 5 बीमारियों का कारण बनती है आपकी ये आदत, समय रहते लें बदल

Midnight Eating Side Effects In Hindi: अगर आप भी रात को देर से खाना खाते हैं या आधी रात को उठ-उठकर खाते हैं, तो यह आदत आपको गंभीर रोगों का शिकार बना सकती है। ऐसा नियमित करने से आपको कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं, इस लेख में एक्सपर्ट से जानें।

Image

Side Effects Of Late Night Eating

Photo : Shutterstock.com

Midnight Eating Side Effects In Hindi: बहुत से लोगों को हम अक्सर देखते हैं कि वे रात को देर से खाना खाता हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो आधी-आधी रात को फ्रिज से कुछ न कुछ खाने की इच्छा होती है। यह भूख या क्रेविंग की वजह से हो सकता है। लेकिन यह आदत सेहत के लिए गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। रात देर से खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट इससे बचने की सलाह देते हैं। यह शारीरिक, मानसिक, त्वचा व बाल यानी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। अगर आप भी रात में उठ-उठकर खाना खाते हैं, तो आपको आज से ही इस आदत में सुधार कर लेना चाहिए। रात में खाने की आदत सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक हो सकती है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आधी रात को उठ-उठकर खाने के नुकसान- Side Effects Of Late Night Eating In Hindi

पेट संबंधी समस्याएं

जो लोग रात को देर से खाना खाते हैं, या बीच-बीच में आंख खुलने पर खाते हैं, उन्हें सुबह पेट साफ करने में परेशान होती है। इससे अपच, पेट में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं भी होती हैं।

वजन बढ़ता है

रात में हम जो कुछ भी खाते हैं वह ठीक से पच नहीं पाता है। अनपचा भोजन शरीर में चर्बी बढ़ाने में योगदान देता है। नियमित ऐसा करने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

सीने में जलन

देर रात खाने से एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसके कारण व्यक्ति को सीने में जलन, उल्टी, ब्लोटिंग, सांस लेने में असहजता और यहां तक कि पानी में भी परेशानी महसूस हो सकती है।

डायबिटीज हो सकती है

अगर कोई व्यक्ति रोज रात में उठ-उठकर खाना खाता है, तो इससे उन्हें डायबिटीज की समस्या हो सकती है। क्योंकि नींद के दौरान हम जो कुछ भी खाते हैं, उससे प्राप्त एनर्जी शरीर में प्रयोग नहीं हो पाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल

रात को उठ-उठकर खाने से शरीर में चर्बी बढ़ती है। इससे नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article