हेल्थ

क्या खाना खाने के तुरंत बाद करना चाहिए कुल्ला? दांतों को सड़ने से बचाने के लिए कितना सही है ये तरीका

क्या आप अपनी ओरल हेल्थ पर भी ध्यान देते हैं, यदि नहीं तो आज ही देना शुरू कर दें। क्योंकि ओरल हेल्थ खराब होने से आपकी ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे खाने के बाद कुल्ला करने की आदत आपके दांतों को सड़ने से बचा सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से...

Image

gargle after eating

Photo : iStock

क्या आप अपनी ओरल हेल्थ पर भी ध्यान देते हैं, यदि नहीं तो आज ही देना शुरू कर दें। क्योंकि ओरल हेल्थ खराब होने से आपकी ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। इसका कारण है कि ओरल हेल्थ खराब होने से आप अपने खानपान में काफी मुश्किल का सामना करते हैं, जो सीधे तौर आपकी सेहत को प्रभावित करता है। आज हम आपको एक हेल्दी ओरल हैविट कहा जाने वाले कुल्ला के बारे में बताएंगे। ओरल हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करना चाहिए। इससे हमारे दांत लंबे समय तक दुरुस्त बने रहते हैं। आइए जानते हैं कैसे ओरल हेल्थ को दुरुस्त रखता है ये तरीका?

क्या खाने के बाद कुल्ला करना चाहिए?

बात जब ओरल हेल्थ के लिए हेल्दी हैबिट्स की आती है, तो इसमें खाने के बाद कुल्ला करना भी शामिल है। यह हमारे मुंह को डिटॉक्स करने का काम करती है। इसलिए ओरल हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि जब भी आप भोजन करें तो उसके बाद आपको कुल्ला जरूर करना चाहिए। इससे आपके दांतों में फंसे भोजन के कण बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपके दांतों में सड़न की समस्या खत्म होती है।

कुल्ला करने के फायदे? - Benefits of Gargling in Hindi

ओरल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए खाने के बाद कुल्ला करना एक अच्छी आदतों में शुमार है। जिन लोगों को यह आदत होती है उन्हें दांतों से जुड़ी समस्याएं कम से कम होने की संभावना होती है।

बैक्टीरिया से बचाव

खाने के बाद दांतों में फंसे भोजन में बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। जिससे वह दांतों की सड़न का कारण बनता है। यदि आप रोज खाने के बाद कुल्ला करते हैं, तो इससे आपकी बैक्टीरिया की समस्या खत्म होती है।

सांसों की बदबू होगी दूर

सांसों में आने वाली बदबू की एक समस्या है कि यह आपको काफी असहज कर सकती है। वहीं इसके पीछे खराब ओरल हेल्थ कारण होती है। खाने के बाद कुल्ला करने की आदत आपकी इस समस्या को खत्म कर सकती है। क्योंकि इससे आपके दांतों में कोई भी खाने का कण फंसे रहने की संभावना ना के बराबर होती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article