हेल्थ

रूखी एवं कील-मुहांसे वाली त्वचा का कारण हो सकती हैं ये हैरान करने वाली आदतें, देखें Glowing Skin के लिए घरेलू नुस्खे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 5, 2023, 05:22 PM IST

Causes of dull skin acne and breakouts: बदलते मौसम के साथ स्किन संबंधित दिक्कतें होना आम है, लेकिन अगर आपकी त्वचा हमेशा ही रूखी, बेजान, कील और मुंहासों वाली रहती है। तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बहुत हद तक संभावना है कि, आपकी जीवनशैली और कुछ मामुली लगने वाली खराब आदतें इसके और बिगाड़ दे। देखें स्किन से जुड़ी दिक्कतों के हैरान करने वाले कारण और इलाज के घरेलू नुस्खे

Image

Shocking reasons why you have dull skin acne and breakouts see home remedies to treat skin problems

Reasons behind Dull, tired and Acne prone skin: क्या आपकी त्वचा भी पूरा दिन रूखी और बेजान रहती है? आपका चेहरा हर वक्त थका हुआ और बिना नेचुरल चमक वाला लगता है? तो ये बहुत ही आम लगने वाली समस्या काफी गंभीर हो सकती है। क्योंकि मुलायम और चमकता दमकता चेहरा किसे पसंद नहीं होता, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से त्वचा का नेचुरल निखार सुनिश्चित करना मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो सबसे पहले समस्या का कारण पता करना अनिवार्य हो सकता है। कील-मुंहासे और रूखी-बेजान त्वचा की दिक्कत से जुझ रहे हैं, तो इसके पीछे पर्यावरण संबंधित कारणों के साथ साथ आपकी गलतियां भी हो सकती है। यहा देखें त्वचा रोग होने के पीछे के कारण और इलाज के लिए कुछ रामबाण घरेलू उपाय -

Causes of Dull, Acne Prone Skin, रूखी त्वचा के कारण क्या हैं

डेड स्किन सेल्स

अगर आप भी दिन भर थके हुए लगते हैं, आपकी स्किन बहुत रूखी और मुर्झाई हुई है। तो इसके पीछे का बड़ा कारण डेड स्किन सेल्स हो सकते हैं, जिनको नियमित रूप से साफ न करने की आदत काफी गंभीर साबित हो सकती है। दूषित वातावरण के बीच रहते हैं तो आपकी त्वचा में कई सारी धूल मिट्टी जम जाती है।

डिहाइड्रेशन

पानी न पीना, दिन भर हाइड्रेटेड न रहना सुनने में बड़ा ही साधारण और गैरमामुली सा लगता है। लेकिन डिहाइड्रेशन की वजह से आपके शरीर के साथ साथ आपकी त्वचा पर भी बहुत ज्यादा नकारात्मक असर पड़ता है। बेजान, रूखी, कील, मुंहासे वाली त्वचा से बचना है तो नियमित रूप से हाइड्रेटेड रहना आवश्यक है।

टैनिंग

त्वचा का नेचुरल निखार चला गया है, तो इसके पीछे का बड़ा कारण हाइपरपिगमेंटेशन और सूरज की गर्म किरणों की वजह से होने वाली टैनिंग अथवा सन डैमेज हो सकता है। इन किरणों की वजह से कोलेजन डैमेज हो जाता है, जिसके त्वचा पर झुर्रियां आ जाती है तथा स्किन बहुत ही डल लगने लगती है।

नींद की कमी

नियमित रूप से नींद लेना शरीर के लिए अत्यधिक आवश्यक है, क्योंकि नींद की कमी होने के कारण आपकी स्किन रिपेयर और डिटॉक्स नहीं हो पाती है। आमतौर पर व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। ऐसा त्वचा के ग्लो के साथ साथ आपके पूरे शरीर के लिए भी बहुत ज्यादा जरूरी है।

जंक खाना

बाहर का खराब, जंक, तला गला खाने से भी त्वचा का निखार छिन जाता है, इसलिए अगर आप भी दिन भर बाहर का खाना खाते हैं और स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। तो जंक खाना तुरंत छोड़ दीजिए, ऐसा करने से बेशक ही आपकी त्वचा पर दोबारा निखार आ जाएगा। इसी के साथ हेल्दी खाना खाएं, फल सब्जियों का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

क्लिंजिंग न करना

मेकअप लगाकर या बाहर धुल मिट्टी से आने के बाद सही तरीके से चेहरा न धोने की वजह से भी स्किन की दिक्कत हो जाती है। नियमित क्लिंजिंग साफ और चमकते चेहरे के लिए बहुत जरूरी है।

Home remedies for Glowing Skin, चमकती त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे

  • नियमित रूप से नींद लेना
  • अच्छा और पोषण से भरा खाना खाना
  • धूप से बचना
  • जंक खाने से दूरी
  • हाइड्रेटेड रहना
  • चेहरे को एक्सफॉलिएट करना
  • स्किन की साफ सफाई करना
  • चेहरे पर बेसन, शहद और नींबू का इस्तेमाल
  • मलाई से बना फेस मास्क
  • नाइट टाइम रूटीन
  • सनस्क्रीन लगाना
  • मॉइश्चराइजर लगाना
  • धुल मिट्टी से बचना
  • विटामिन ई और सी का इस्तेमाल
अगर आप भी त्वचा संबंधित किन्हीं समस्याओं से परेशान हैं, तो नियमित रूप से चेहरे पर ध्यान देना अथवा साफ सफाई करते रहना आवश्यक है। हालांकि आप घर पर भी नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर त्वचा की चमक वापिस ला सकते हैं। लेकिन इसी के साथ अगर आपको एक्ने और रूखी बेजान त्वचा की शिकायत लंबे समय से है, तो डॉक्टर को दिखाना अनिवार्य हो सकता है।
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article