हेल्थ

Shilpa Shetty Fitness Video: 47 की उम्र में 25 की दिखती हैं शिल्पा शेट्टी, इस वर्कआउट से रहती हैं फिट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 17, 2023, 02:32 PM IST

Shilpa Shetty Fitness Video: शिल्पा शेट्टी अपने हेल्थ सीक्रेट के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं। आप अगर खुद को लंबे समय तक जवां रखना चाहते हैं तो उनके वर्कआउट रुटीन और टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Shilpa Shetty Fitness Video: हेल्दी लाइफस्टाइल जीना हर किसी का पहला उद्देश्य होता है। लोग फिट रहने के लिए जिम में एक्सरसाइज करते हैं, तो वहीं कुछ लोग योगा करते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो अपनी फिटनेस से उम्र को मात देती हैं और शिल्पा शेट्टी उन्हीं में से एक हैं। 47 साल की उम्र में शिल्पा शेट्टी की फिटनेस ऐसी है, जैसे वह 25 साल की हों। शिल्पा अपने हेल्थ सीक्रेट के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं और अक्सर अपने एक्सरसाइज वीडियोज साझा किया करती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने खाने पीने के अलावा योगा पर भी विशेष ध्यान देती हैं। हाल ही में उनका एक फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसे खुद शिल्पा ने शेयर किया है। इस वीडियो में वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। अच्छा स्वास्थ्य पाने को वह मूल मंत्र वे योगा को मानती हैं और ढलती उम्र में हड्डियां को मजबूत बनाने के लिए वह नियमित व्यायाम करती हैं। आप भी अगर खुद को लंबे समय तक जवां रखना चाहते हैं तो उनके वर्कआउट रुटीन और टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article