हेल्थ

खाने के बाद भी होती है अनहेल्दी खाने की क्रेविंग? तो मिक्स करके खाएं ये 8 बीज, सेहत को मिलेंगे गजब फायदे

Seeds Mixture To Control Unhealthy Food Cravings In Hindi: क्रेविंग होने पर कुछ बीजों को मिक्स करके खाने से आपको अनहेल्दी खाने से बचने और क्रेविंग कंट्रोल करने में बहुत मदद मिल सकती है। क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए आप कौन-कौन से बीज मिक्स करके खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें।

Image

Seeds Mixture To Control Cravings

Photo : Shutterstock.com

Seeds Mixture To Control Unhealthy Food Cravings In Hindi: ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे भोजन करने के बाद भी कुछ न कुछ खाते रहते हैं। वे दिनभर चिप्स, नमकीन, चॉकलेट, केक, पेस्ट्री और कई अन्य चीजों का खूब सेवन करते हैं। वे खुद को ये सब खाने से रोकने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन फिर भी वे अपनी क्रेविंग को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। लेकिन अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग के कारण कई बार हम दिन भर में काफी उल्टी-पुल्टा खा लेते हैं। लंबे समय में कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होने की आदत सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग शारीरिक रूप से फिट रहने और वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, वे भी क्रेविंग के कारण अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो क्रेविंग होने का एक बड़ा कारण शरीर में पोषण की कमी और पोषक तत्वों से भरपूर आहार नहीं लेना है। प्रोटीन, फाइबर के साथ कई अन्य ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो भूख कंट्रोल करने, पेट को भरा रखने और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग्स को रोकने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। क्रेविंग होने पर कुछ बीजों को मिक्स करके खाने से आपको अनहेल्दी खाने से बचने और क्रेविंग कंट्रोल करने में बहुत मदद मिल सकती है। क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए आप कौन-कौन से बीज मिक्स करके खा सकते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें...

अनहेल्दी खाने की क्रेविंग को रोकने के लिए मिक्स करके खाएं ये 8 तरह के बीज- Seeds Mixture To Control Cravings In Hindi

  1. अजवाइन - 1 चम्मच
  2. तिल- 1 चम्मच
  3. हरी इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  4. कद्दू के बीज - 1 चम्मच
  5. सूरजमुखी के बीज - 1 चम्मच
  6. अलसी के बीज- 1 चम्मच
  7. जीरा - 1 चम्मच
  8. सौंफ के बीज - 1 चम्मच

क्रेविंग्स कंट्रोल करने के लिए कैसे करें इन बीजों का सेवन?

आपको गैस पर एक फ्राई पैन चढ़ाना है और इसमें सभी बीज डालकर 1-2 मिनट तक सभी बीजों को भून लेना है। ध्यान रखें कि गैस को मंदा रखें। बीचों को लगातार चलाते रहें, जिससे कि वे जले नहीं। जब बीजों से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। बीजों को एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें। अब जब भी आपको कुछ अनहेल्दी खाने की क्रेविंग हो, तो एक चम्मच यह बीजों का मिश्रण खा लें। आपको बहुत लाभ मिलेगा।

सेहत के लिए भी फायदेमंद है यह बीजों का मिश्रण

बीजों का यह मिश्रण हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये आपकी भूख को शांत करते हैं और पेट को भरा रखते हैं। यह आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। वजन घटाने में मदद करते हैं, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा, इन बीजों को मिक्स करके खाने से शरीर को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article