सब्जियों के छिलके उतारें या नहीं, आचार्य बालकृष्ण ने बताया क्या है हेल्दी तरीका

क्या सब्जियों के छिलके उतारने चाहिए या उन्हें छिलके समेत खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण से जानें खीरा, करेला, टमाटर और पालक को साफ करने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां।

घर में सब्जी बनाते समय अक्सर एक सवाल मन में आता है। खीरा, लौकी, करेला या गाजर जैसी सब्जियों के छिलके उतारने चाहिए या उन्हें छिलके समेत ही खाना बेहतर है? कई लोग मानते हैं कि सब्जियों के छिलकों में गंदगी और कीटनाशक हो सकते हैं। इसलिए वे सब्जी को छीलकर इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि छिलका हटाने से सब्जी के पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।

vegetable peels

आचार्य बालकृष्ण ने बताया सब्जियां साफ करने का तरीका (AI Image)

इस विषय पर पतंजलि आयुर्वेद से जुड़े आचार्य बालकृष्ण ने भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि हर सब्जी का छिलका उतारना जरूरी नहीं है। थोड़ी सावधानी बरतकर कई सब्जियों को छिलके समेत इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए सब्जियों की सही सफाई करना बेहद जरूरी है।

End of Feed