क्या साइलेंट किलर बन सकती है नींद की कमी? डॉक्टर से जानें नींद और ब्लड प्रेशर के बीच का गहरा संबंध

Relation Between Sleep And Blood Pressure : क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर और नींद एक दूसरे से बंधे हुए हैं, जी हां लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण डिस्टर्ब हुई हमारी नींद ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण भी बन जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि क्या है नींद और ब्लड प्रेशर का आपसी संबंध?

Relation Between Sleep And Blood Pressure : नींद सिर्फ आराम का जरिया नहीं, बल्कि अच्छी सेहत की नींव है। अगर हम रोजाना पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो यह धीरे-धीरे शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो नींद की कमी को एक "साइलेंट किलर" कहा जा सकता है, क्योंकि इसके सेहत पर होने वाले असर धीरे-धीरे दिखाई देते हैं लेकिन परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हर व्यक्ति को औसतन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी होने पर इसका असर हमारी हार्ट हेल्थ पर भी देखने को मिलता है। जो हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में जरूरी होती है। नींद लेने के दौरान हमारा शरीर खुद को रिपेयर करता है। लेकिन जब हम रोजाना नींद से समझौता करते हैं, ये कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का कारण बन जाती है। क्या आपकी नींद और ब्लड प्रेशर के बीच कोई संबंध है? इस विषय को लेकर बात की हमने न्यूरोकेयर इंडिया के डायरेक्टर, न्यूरोसर्जन डॉ. पी.के. झा से....

क्या साइलेंट किलर बन सकती है नींद की कमी? डॉक्टर से जानें नींद और ब्लड प्रेशर के बीच का गहरा संबंध

नींद और ब्लड प्रेशर का संबंध - Relation Between Sleep And Blood Pressure

डॉ. पी.के. झा के मुताबिक, नींद की कमी से शरीर में तनाव हार्मोन, जैसे कि कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है। यह हार्मोन आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है और लंबे समय तक ऐसा होने से हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की स्थिति बन सकती है। यही बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर बाद में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी बीमारियों का कारण हो सकता है। जो लोग पहले से ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उनके लिए नींद की अहमियत और भी बढ़ जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि हम नींद भरपूर लें और अपनी नींद की गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। एक बेहतर नींद, एक बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है।

End of Feed